टेलीविजन एक्ट्रेस अदिति मलिक के घर अब कभी भी किलकारियां गूंज सकती है। अदिति की प्रेगनेंसी का यह 8वां महीना चल रहा है, और अपने प्रेगनेंसी के दिनों का मज़ा अदिति भरपूर ले रहीं हैं। दरअसल उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे उनके फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।
अदिति और मोहित मलिक अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। वहीं इस कपल के अलावा उनके फैंस और दोस्तों को भी उस पल का इंतजार है जब दोनों के घर में किलकारियां गूंजेगी। अदिति ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर बहुत ही दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है।
उन्होंने लिखा, "एक जर्नी शेयरिंग की, और बहुत कुछ सीखने की, जिसे जल्द ही उसका डेस्टिनेशन मिलने वाला है, लेकिन ये जर्नी हमेशा मेरे साथ जुड़ी रहेगी।" अदिति द्वारा शेयर की गई फोटो ब्लैक एंड व्हाइट हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अदिति इससे पहले भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकीं है।
इन दिनों अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस को खुद से अपडेटेड रखतीं है। अभी आज ही अदिति ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे आई के हाथ का वडापाव खाते दिखाई दे रहीं थी।
बता दे कि अदिति और मोहित की शादी साल 2010 में हुई थी। इन दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर हुई थी। और वहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई।
Posted On:Thursday, April 15, 2021