ताजा खबर
3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स   ||    घास और मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर लोग! इस शहर में तेजी से गंभीर हो रहा भुखमरी का संकट   ||    महिला सासंद को ड्रग्स देकर रातभर किया सेक्सुअल एसॉल्ट, अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर दावा   ||    आरयलैंड की मोहर चट्टानों से गिरकर युवती की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा   ||    अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक! कार ने व्हाइट हाउस के गेट को मारी टक्कर, चालक की मौत   ||    30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के नए रेट   ||    दो बेटी होने पर 1 लाख… 1 पर 50 हजार रुपये दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?   ||    IIT के छात्रों को क्यों नहीं मिल रही नौकरी? भारत में कुछ ऐसे हैं हालात   ||    IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी   ||   

ब०रे०का० मजदूर संघ द्वारा काला दिवस के संबंध में आयोजित हुई बैठक।

वाराणसी।भारत सरकार ने 16 जून 2021 को कैबिनेट की मीटिंग में रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत पूरे देश के 41 आयुध निर्माणीयों को 7 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड में बदल दिया। सरकार के एकतरफा निर्णय के विरोध में ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड के कर्मचारियों ने आज 01 अक्टूबर से निगम को मूर्त रूप देने के कारण काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है  उनके समर्थन में भारतीय मजदूर संघ/ भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर बी०एल०डब्ल्यू० मजदूर संघ द्वारा रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के समर्थन में आज काला दिवस मनाया डी एल डब्ल्यू मज़दूर संघ ने बैठक कर आगे की रणनीति तय किया एवम  क्रमवार निजीकरण/निगमीकरण का विरोध किया एवम जब तक सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी निर्णय नही वापस लिया जाता है तब तक क्रमवार विरोध का कार्यक्रम जारी रहेगा।

"चंद पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कर रही है निजीकरण"
कर्मचारी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि चंद पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार निजीकरण कर रही है जबकि सरकारी कर्मचारियों ने पूर्ण निष्ठा से वैश्विक महामारी में पूरे देश में सराहनीय कार्य किया है जिसके बल पर सरकार अपनी पीठ थप थपा रही है।महामारी के दौरान सिर्फ सरकारी कर्मचारियों ने कमान संभाली। उस समय कोई भी पूंजीपति नही आये वो केवल लाभ कमाने एवं जनता का शोषण करने में लगे रहे। मज़दूर संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राधाबल्लभ त्रिपाठी ,दीपक कुमार,गोविंद सिंह,राजेंद्र,सदस्य कर्मचारी परिषद नवीन सिन्हा,विनोद सिंह , संगठन मंत्री कमलेश चंद पांडेय  ,अश्वनी यादव ,जयप्रकाश,मृत्युंजय सिंह एवं बड़ी संख्या में संगठन के सदस्यों ने महामंत्री कृष्णमोहन तिवारी के नेतृत्व में सरकार के इस एक तरफा एवं तानाशाही पूर्ण रवैया का विरोध किया किया।

Posted On:Friday, October 1, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.