ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

मलाइका अरोड़ा ने लोगों की मदद करने और प्यार बाटने की सीख दी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस फ्रिक जर्नी और डांसिंग मूव्स के लिए बेहतरीन तरीके से जानी जाती हैं। वहीं अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस एंव फोलोअर्स को मोटिवेट करती नजर आती है। ऐसे में मलाइका हर हफ्ते नए-नए योगा पोज़ के जरिए हैशटैग 'मलाइकाज मूव आॅफ द् वीक' को शेयर करती है और सभी को फिट रहने और इस पोज़ से जुड़ने के लिए मोटिवेट करती है।
 
ऐसे में इस हफ्ते मलाइका ने अपने योगा पार्टनर के साथ मिलकर एक शार्ट विडियो को बनाया और उसे शेयर किया। विडियो में कोरोनावायरस के दौरान लोगों के परेशानियों और उनकी दिक्कतों को दिखाया गया साथ ही प्यार बांटने और लोगों की मदद करने से कैसे किसी की जिंदगी बदलती है यह दिखाया गया है। इस विडियो को मलाइका ने शेयर किया साथ ही सभी को लोगों की मदद करने की बात कही।
 
मलाइका ने इस विडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा,'चलिए कुछ अलग करे, वायरस के चेन को ब्रेक करे और प्यार एंव मदद के चेन को आगे बढ़ाए। और यह कैसे किया जाए?  इस विडियो में आप अच्छी तरह से इसे समझ सकते हैं। इस हफ्ते 'मलाइकाज मूव आॅफ द् वीक' में मैं अपने योगा पार्टनर के साथ मिलकर इस विडियो को शेयर कर रही हूं और लोगों को प्यार बांटने और मदद करने की बात हम कह रहे हैं। इस विडियो को पूरा देखे ...यस यह आपको इमोशनल कर देगा क्योंकि मैं खुद इमोशनल हुई। साल 2020 ने एक चीज जरूर सिखाईं हैं और वह है लोगों के बीच प्यार बांटना उनकी मदद करना  और इस छोटे से काम के जरिए आप किसी की भी  जिंदगी बेहतरीन बना सकते हैं।'
 
इस तरह के कैप्शन के साथ मलाइका ने लोगों को मोटिवेट किया और लोगों को एक-दूसरे से प्यार बाटने के लिए कहा। वहीं मलाइका अधिकतर हमें फिल्मों के डांसिग नंबर गाने में डांस परफॉर्मेंस करती नजर आई है वहीं हाल ही में मलाइका सोनी टेलीविजन चैनल के रिएलिटी डांस शो की जज की तौर पर नजर आई थी। साथ ही मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ कई बार अपने स्पेशल मुमेंट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आई है।

Posted On:Monday, April 19, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.