ताजा खबर
3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स   ||    घास और मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर लोग! इस शहर में तेजी से गंभीर हो रहा भुखमरी का संकट   ||    महिला सासंद को ड्रग्स देकर रातभर किया सेक्सुअल एसॉल्ट, अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर दावा   ||    आरयलैंड की मोहर चट्टानों से गिरकर युवती की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा   ||    अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक! कार ने व्हाइट हाउस के गेट को मारी टक्कर, चालक की मौत   ||    30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के नए रेट   ||    दो बेटी होने पर 1 लाख… 1 पर 50 हजार रुपये दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?   ||    IIT के छात्रों को क्यों नहीं मिल रही नौकरी? भारत में कुछ ऐसे हैं हालात   ||    IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी   ||   

मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत महिलाओं का कौशल क्षमता विकास कार्यक्रम हुआ संपन्न।

वाराणसी। मिशन शक्ति फेज-3 में "निर्भया एक पहल" के अंतर्गत महिलाओं का कौशल क्षमता विकास प्रोत्साहन कार्यक्रम कमिश्नरी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला उद्यमिता हेल्पलाइन 18002126844 एवं वेबसाइट www.msmemissionshakti.in लांच किया।
    
जारी किया गया सिल्क साड़ी का विशेष कवर%3A-
कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल के0के0 यादव ने ओडीओपी में चयनित बनारस सिल्क साड़ी का विशेष कवर एवं विशेष विरूपण जारी किया। महिलाओं को कौशल क्षमता विकास हेतु एक किट वितरित की गई। जिसमे महिलाओं में स्वरोजगार के अवसर, डिजिटल साक्षरत, मार्केटिंग बिजनेस आइडिया, उद्यमिता एवं भारत में महिला उद्यमी, महिलाओं के पुलिस थाने में अधिकार, महिलाओं के मौलिक अधिकार, महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रमुख कानून, सामाजिक सुरक्षा हेतु सरकार की प्रमुख योजनाएं यथा- सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री आवास, स्वनिधि माइक्रो क्रेडिट, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा महिलाओं/बालिकाओं हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण मॉड्यूल विषयक पुस्तिका दी गई।
      
साड़ी प्रोडक्ट को देश दुनिया में और अधिक मिलेगा प्रोत्साहन%3A-
पोस्टमास्टर जनरल के0के0 यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विशेष कवर व विशेष विरूपण में बनारस के ओडीओपी के सिल्क साड़ी प्रोडक्ट को देश दुनिया में और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। इस पर डाक टिकट जारी होने से जब कहीं डाक टिकट प्रदर्शनी लगती है तो संग्रहकर्ता इसे प्रदर्शित करते हैं। केंद्र व राज्य सरकार की अनेकों योजनाएं महिला व बालिका सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा व सम्मान की संचालित है। महिलाओं को घर से सम्मान दें। परिवार के निर्णय व आर्थिक मामलों में भागीदार बनाएं। देश की बेटियों ने इतिहास रचे है। अभी हाल में आईएएस की टॉप 25 सूची में 12 महिलाएं हैं। 30 फीसदी बेटियों ने आईएएस क्वालीफाई किया है।
     
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ डाक अधीक्षक राजेंद्र राव सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Posted On:Wednesday, September 29, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.