वाराणसी। काशी में कोरोना का ब्लास्ट एक ही दिन में मिले 21 पॉजिटिव केस। वहीं वर्तमान में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 46 हो गई है। 4062 लोगों के कोरोना वायरस के जांच की रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट में 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए। इसमें 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। इसमें एक 36 वर्षीय महिला वाराणसी, 23 वर्षीय पुरुष, बीएचयू, 67 वर्षीय पुरुष, सोनारपुरा, 33 वर्षीय महिला, रविन्द्रपुरी कालोनी, 19 वर्षीय महिला, जवाहर नगर, भेलूपुर, 58 वर्षीय महिला सोनारपुरा, 33 वर्षीय महिला, महमूरगंज, 55 वर्षीय महिला, महमूरगंज, 73 वर्षीय पुरुष, वाराणसी, 31 पुरुष, वाराणसी, 38 पुरुष वाराणसी, 54 वर्षीय महिला, वाराणसी, 52 वर्षीय पुरुष, वाराणसी, 44 वर्षीय महिला, इंद्रानगर कालोनी, 10 वर्षीय पुरुष, बीएलडब्ल्यू, 46 वर्षीय पुरुष, महमूरगंज, 46 वर्षीय पुरुष, तुलसीसागर, 25 वर्षीय पुरुष, बीएचयू, 36 वर्षीय महिला, रविन्द्रपुरी, 38 वर्षीय पुरुष रविन्द्रपुरी एवंम 52 वर्षीय पुरुष सिकरौल में पॉज़िटिव पाए गए हैं।
बताते चलें कि वाराणसी जिले में अब तक कुल 82,454 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें कुल 81,635 संक्रमित मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकें हैं।
Posted On:Saturday, January 1, 2022