ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दो दिनों के बाद आम आदमी को फिर लगा झटका, पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में आज फिर हुआ इजाफ़ा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 27, 2021

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)    अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑइल के मूल्य में होते लगातार वृद्धि और पेट्रोल पंपों के प्रॉफ़िट में की गई वृद्धि के कारण आज 27 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में फिर से इजाफा हुआ है। ज्ञात हो कि इस सप्ताह के प्रथम दो दिनों सोमवार और मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। इससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिली थी। मगर आज जब फिर से मूल्य वृद्धि की गई तो सरसों तेल, दालों आदि के कारण पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबी आम जनता के ऊपर और बोझ बढ़ गया। 

आज 27 अक्टूबर की सुबह 7 बजे जारी पेट्रोलियम फ्यूल के नए मूल्य के अनुसार देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई। देश के तेल कंपनियों के द्वारा आज की गई मूल्य वृद्धि के बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में अब पेट्रोल और डीजल के मूल्य 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो गए हैं। ज्ञात हो कि कच्चे पेट्रोलियम तेल की कीमत तीन साल के उच्च स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा पर बनी हुई है। 

भारतीय तेल कंपनियों के आज जारी मूल्य वृद्धि के बाद देश के चार महानगरों में मुंबई में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल का मूल्य दर्ज हुआ है। आज के रेट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल अब 113.80 रुपए और डीजल 104.75 रुपए प्रति लीटर मिल रहे हैं। वहीं दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 107.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर है।

आज जारी पेट्रोल-डीजल के नए मूल्य के अनुसार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 108.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.78 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। दूसरी तरफ तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज पेट्रोल और डीजल के मूल्य क्रमशः 104.83 रुपए और 100.92 रुपए हो गए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.