ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दो दिनों की बढ़त के बाद ढहा बाज़ार, सेंसेक्स साढ़े सात सौ से ज्यादा तो निफ़्टी दो सौ ज्यादा गिरा

Photo Source :

Posted On:Friday, December 3, 2021

मुंबई, 3 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)      आज सप्ताहांत में  शुक्रवार 3 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में फिर से मंदी छा गई। 2 दिनों की राहत रैली के बाद, अन्य एशियाई बाजारों में मिश्रित संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाज़र में बिकवाली फिर से शुरू हो गई, जिसने निवेशकों को ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में अपनी हिस्सेदारी को कम करने के लिए प्रेरित किया। आज के नुकसान वाले क्लोजिंग में लगभग 1722 शेयरों में तेजी आई, 1453 शेयरों में गिरावट आई और 137 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आज सप्ताहांत में शुक्रवार 3 दिसंबर को सेंसेक्स 764.83 अंक गिरकर 57,696.46 पर क्लोज हुआ। वहीं, निफ्टी ने आज 205 अंक नीचे आते हुए 17,196.70 पर अपनी क्लोजिंग की। आज के दिन में सेंसेक्स को 1.31 प्रतिशत, जबकि निफ़्टी को 1.18 प्रतिशत का घाटा हुआ। आज निफ़्टी के मुकाबले सेंसेक्स ज्यादा नुकसान में रहा।

बता दें कि आज मार्केट ने ओपनिंग सकारात्मक ही की थी, मगर दिन बढ़ने के साथ बिकवाली और मुनाफावसूली बढ़ी और बाज़ार नुकसान में आ गया। आज सेंसेक्स ने 94.29 अंकों की बढ़त के साथ 58,555.58 के स्तर पर खुला था। दूसरी तरफ निफ़्टी ने 23.25  अंकों की बढ़त के साथ 17,424.90 के स्तर पर ओपन किया था। आज के दिन में सेंसेक्स का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 58,757.09 और 57,640.57 का रहा। वहीं, निफ़्टी में आज का उच्च स्तर 17,489.80 और निम्न स्तर 17,180.80 का रहा। 

आज के दिन में निफ़्टी में जिन 5 कंपनियों के शेयरों को सबसे ज्यादा घाटा हुआ, वे हैं -पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक। वहीं, जिन 5 कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, वे हैं -यूपीएल, बीपीसीएल, ओएनजीसी, आईओसी और एलएंडटी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.