ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

शेयर बाज़ार में आई सकारात्मकता, सेंसेक्स ने 460 अंक चढ़कर की क्लोज़िंग

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 10, 2022

मुंबई, 10 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन में भारतीय शेयर बाज़ार में ज्यादातर समय सकारात्मक माहौल रहा। सकारात्मक ग्लोबल मार्केट के संकेतों के कारण मार्केट ने आज अच्छी बढ़त के साथ ओपनिंग की थी। उसके बाद RBI द्वारा रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट आदि में कोई परिवर्तन न करके और साथ ही जीडीपी में बढ़त के संकेत देकर निवेशकों में और विश्वास बढ़ा दिया।

आज गुरुवार 10 फरवरी की BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के सेंसेक्स ने 460.06 अंको की बढ़त के साथ 58,926.03 के स्तर पर क्लोज़िंग की। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने 142.05 अंको की बढ़त के साथ 17,605.85 के स्तर पर आज की क्लोजिंग की। आज सेंसेक्स के 0.79% की बढ़त के मुकाबले निफ़्टी ने 0.82% की बढ़त बनाई।

ज्ञात हो कि आज मार्केट ने बहुत सकारात्मक ओपनिंग की थी। आज के पूरे कारोबारी समय के दौरान सेंसेक्स ने 59,060.24 का उच्चतम स्तर, और 58,332.28 का निम्नतम स्तर छुआ। निफ़्टी में आज का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 17,639.45 और 17,427.15 रहा।

सेक्टर के अनुसार बात करें तो आज के दिन में सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाला सेक्टर निफ़्टी मेटल और सबसे ज्यादा हानि में रहने वाला सेक्टर निफ़्टी ऑटो रहा। आईटी, बैंक, पावर, मेटल के साथ सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुए।

आज के दिन लगभग 1491 शेयरों में तेजी आई, 1761 शेयरों में गिरावट आई और 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ़्टी में आज के दिन जिन कंपनियों ने सबसे ज्यादा लाभ कमाया, वे हैं- ओएनजीसी, टाटा स्टील, इंफोसिस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी बैंक। वहीं, जिन 5 कंपनियों ने आज सबसे ज्यादा घाटा झेला, वे हैं- मारुति सुजुकी, बीपीसीएल, श्री सीमेंट्स, आईओसी और अल्ट्राटेक सीमेंट।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.