ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

रिकॉर्ड कायम :दिसंबर 2021 में 37 प्रतिशत बढ़कर 37 बिलियन डॉलर का हुआ निर्यात

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 4, 2022

नई दिल्ली, 4 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने आज शाम को जानकाए देते हुए बताया कि दिसंबर’21 में भारत के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक माल निर्यात किया गया है। यह एक रिकॉर्ड है। उन्होंने आगे बताया कि भारत ने दिसंबर 2021 में अब तक का सबसे अधिक 37 बिलियन डॉलर का निर्यात हासिल किया है, जो दिसंबर 2020 की तुलना में 37% अधिक है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने आगे बताया कि हम 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की राह पर हैं। पिछले दिसंबर (साल 2020) की तुलना में 80% निर्यात वाले शीर्ष 10 प्रमुख कमोडिटी समूहों में 41% की वृद्धि हुई है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने इस उपलब्धि के लिए पीएम मोदी का विजन का धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार  ने  पीएम मोदी के नेतृत्व में जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जो सपना देखा है, उस दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने अपनी जानकारी में यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 के 9 महीनों (अप्रैल'2021-दिसंबर'21) में अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा निर्यात करने का रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही इन 9 महीनों के हर महीने ने रिकॉर्ड निर्यात का आंकड़ा कायम करते हुए सर्वकालिक हाई का रिकॉर्ड कायम किया। 

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने इस बढ़े निर्यात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी योगदान की बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी खुद सभी देशों के नेताओं से बात करके निर्यात बढ़ाने के लिए योगदान देते हैं, पीएम सभी देशों के नेताओं से वार्ता कर निर्यात बढ़ाने की दिशा में प्रयास करते हैं।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष धन्यवाद दिया कि उन्होंने यूपी में एक जिला, एक प्रोडक्ट की स्कीम लागू कर निर्यात में अहम योगदान  दिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.