ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Share market today: लगातार दूसरे दिन बाज़ार ने की सकारात्मक क्लोज़िंग, 350 अंक बढ़ा सेंसेक्स

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 29, 2022

मुंबई, 29 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)      रूस और यूक्रेन युद्ध में विराम आने से वैश्विक और भारतीय शेयर बाज़ार में तेज़ी का रुख आज सप्ताह के दूसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय शेयर मार्केट में आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन में आज ओपनिंग सकारात्मक हुई थी, पूरा दिन कारोबार सकारात्मक हुआ और अन्ततः क्लोजिंग भी सकारात्मक हुई। आज (Share market today) के क्लोज़िंग बेल में भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज (Share market today) मंगलवार 29 मार्च की क्लोज़िंग बेल के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 350.16 अंको की बढ़त के साथ 57,943.65 के स्तर पर था। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 103.30 अंको के लाभ के साथ 17,325.30 के स्तर पर किया। सेंसेक्स और निफ्टी ने आज क्रमशः 0.61% और 0.60% की बढ़त बना कर लगभग बराबरी के स्तर पर क्लोज़िंग की। आज लगभग 1307 शेयरों में तेजी आई है, 1917 शेयरों में गिरावट आई है और 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मार्केट में आज (Share market today) की ओपनिंग बढ़त के साथ हुई थी। सेंसेक्स ने 221.27 अंको के लाभ के साथ 57,814.76 और निफ़्टी ने 75.20 अंको के लाभ के साथ 17297.20 के स्तर पर ओपन किया था। आज के पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 58,001.53 और 57,639.35 रहा। निफ़्टी ने आज के दिन में 17,343.65 का उच्च और 17235.70 का निम्न स्तर छुआ।

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज निफ़्टी PSU बैंक ने सबसे खराब सेक्टर होने की उपाधि पाई, तो निफ़्टी फार्मा ने सबसे लाभ में रहकर बेस्ट परफोर्मिंग सेक्टर होने का गौरव पाया। सेक्टोरियल मोर्चे पर, तेल और गैस को छोड़कर, अन्य सभी सूचकांक हरे रंग में समाप्त हुए, फार्मा और रियल्टी सूचकांकों में प्रत्येक में 1 प्रतिशत और पूंजीगत सामान सूचकांक में 0.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

निफ़्टी में आज के टॉप 5 गेनर शेयर रहें- आयशर मोटर्स, डिविस लैब्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी और अदानी पोर्ट्स। वहीं, आज के टॉप 5 लूज़र शेयर्स रहें- हीरो मोटोकॉर्प, ओएनजीसी, कोल इंडिया, आईओसी और आईटीसी। आयकर विभाग द्वारा कंपनी पर 1,000 करोड़ से अधिक का फर्जी खर्च करने का आरोप लगाने के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर की कीमत (Hero motocorp share price) लगभग 7 प्रतिशत गिर गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.