आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन रिलीज से ठीक एक दिन पहले भट्ट परिवार में भावनाओं की एक खास लहर देखने को मिली। इस मौके पर आलिया की मां और अभिनेत्री सोनी राज़दान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस का दिल छू लिया।
इस तस्वीर की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक साथ चार पीढ़ियां नजर आ रही हैं—आलिया भट्ट की 97 साल की नानी, खुद सोनी राजदान, आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा कपूर। यह फ्रेम सिर्फ एक फोटो नहीं बल्कि एक पूरे परिवार की ताकत, इतिहास और भावनाओं का खूबसूरत दस्तावेज बन गया।
सोनी राजदान ने अपनी पोस्ट में अपनी मां को “OG” यानी असली “अल्फा वुमन” बताया। उन्होंने याद किया कि उनकी मां ने सिर्फ 6 साल की उम्र में नाजी जर्मनी छोड़कर कठिन परिस्थितियों में अपना बचपन बिताया। परिवार को अपने देश से निकलना पड़ा क्योंकि उनके दादा ने हिटलर के खिलाफ आवाज उठाई थी। यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं लगती, लेकिन यह एक सच्ची ज़िंदगी की जंग है।
आगे उन्होंने बताया कि उनका परिवार कई मुश्किल रास्तों से गुजरते हुए चेकोस्लोवाकिया और फिर ब्रिटेन पहुंचा, जहां से उनकी मां की जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। बाद में एन.एन. राजदान से शादी के बाद वह भारत आईं और यहीं अपनी नई शुरुआत की। इस पोस्ट के जरिए सोनी ने यह भी कहा कि हर परिवार में ऐसी मजबूत महिलाएं होती हैं जो असली “अल्फा” होती हैं।
फिल्म ‘अल्फा’ में शवरी भी अहम भूमिका निभा रही हैं, और इसे निर्देशित किया है शिव रवैल नेम और इसको यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान एक्शन फिल्म मानी जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
Check Out The Post:-