ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शेयर बाजार समाचार: सप्ताहांत में मार्केट में हुई मुनाफावसूली, मार्केट गिरा मुह के बल

Photo Source :

Posted On:Friday, February 11, 2022

मुंबई, 11 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      आज शुक्रवार 11 फरवरी को भारतीय शेयर बाज़ार के लिए बहुत खराब गुजरा। मार्केट ने आज अपने बढ़त के सिलसिले को तोड़ते हुए भारी नुकसान के साथ क्लोज़िंग की। शेयर बाज़ार में आज की गिरावट के लिए मुख्य कारक मुनाफावसूली रही। भारतीय शेयर बाज़ार में आज लगभग 896 शेयरों में तेजी आई, 2318 शेयरों में गिरावट आई और 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में आज शुक्रवार 11 फरवरी को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 773.11 अंको के नुकसान के साथ 58,152.92 के स्तर पर क्लोज हुआ। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने 231.10 अंको के घाटे के साथ 17,374.75 के स्तर पर क्लोजिंग की। आज के कारोबारी दिन में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांको में 1.31% - 1.31%  की बराबर स्तर की गिरावट दर्ज हुई। पूरे सप्ताह की बात करें तो इस एक हफ्ते में सेंसेक्स में लगभग पांच सौ और निफ्टी में लगभग डेढ़ सौ अंको की गिरावट हुई।

ज्ञात हो कि मार्केट ने आज सुबह ओपनिंग भी खराब ही की थी, जब सेंसेक्स 478.88 अंको के घाटे के साथ 58,447.15 के स्तर पर ओपनिंग की थी। निफ़्टी ने 152.85 अंको के घाटे के साथ  17,451 के स्तर पर ओपनिंग की थी। आज के पूरे दिन के कारोबारी दिन में निफ़्टी ने 17,454.75 के उच्चतम और 17,303 के निम्नतम स्तर को छुआ। सेंसेक्स में आज का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 58,447.15 और 57,914.10 रहा।

सेक्टर के अनुसार बात करें तो आज के दिन में निफ़्टी एनर्जी सबसे ज्यादा लाभ वाला सेक्टोरियल इंडेक्स रहा। सबसे ज्यादा घाटा उठाने वाला सेक्टर निफ़्टी आईटी रहा। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स आईटी और रियल्टी इंडेक्स में 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में से प्रत्येक में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई।

निफ़्टी में आज के टॉप 5 लाभ कमाने वाले शेयर्स रहें- आईओसी, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और आईटीसी। आज के टॉप 5 लूज़र्स शेयर्स रहें- ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और यूपीएल।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.