मुंबई, 5 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन) भारतीय शेयर बाज़ार के लिए साल 2022 के शुरुआती तीन कारोबारी दिन काफी सकारात्मक रहें है। 3 जनवरी से शुरू हुए साल के कारोबार के तीनों दिन शेयर बाज़ार के दोनों सूचकांकों ने बढ़त के साथ क्लोजिंग की है। आज के दिन के कारोबार के ज्यादातर समय शेयर बाज़ार बढ़त के साथ कारोबार किया।
आज बुधवार 5 जनवरी के क्लोजिंग बेल के समय BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का सेंसेक्स 367.22 अंको की बढ़त बनाते हुए मैजिकल फिगर 60 हज़ार से ऊपर (60,223.15) कारोबार कर रहा था। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के निफ़्टी ने आज की क्लोजिंग 120 अंक की बढ़त के साथ 17,925.25 पर की। आज के दिन सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.67 प्रतिशत बढ़ा। निफ़्टी ज्यादा फायदे में रहा।
ज्ञात हो कि आज मार्केट ने मामूली ही सही लेकिन बढ़त के साथ ओपन किया था। आज सेंसेक्स ने 66.05 अंको के लाभ के साथ 59,921.98 पर ओपन किया। सकारात्मक ख़रीदारी के कारण सेंसेक्स 60 हज़ार के तालिका को पार कर गया। आज सेंसेक्स ने एक समय 60,332.72 के उच्च स्तर पर भी जाकर कारोबार किया। वहीं, निफ़्टी ने आज की ओपनिंग 14.85 अंको के लाभ के साथ 17,820.10 के स्तर पर किया था, और निफ्टी में आज का उच्च और निम्न स्तर क्रमशः 17,944.70 और 17,748.85 रहा।
आज आईटी, फार्मा और पावर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स ऑटो, बैंक, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1-2 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.36 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ।
आज लगभग 1649 शेयरों में तेजी आई, 1495 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज के दिन में निफ़्टी में जिन 5 कंपनियों ने सबसे ज्यादा लाभ दिया, वे हैं -बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और ग्रासिम इंडस्ट्रीज। वहीं, जिन 5 कंपनियों ने आज सबसे ज्यादा घटा झेला, वे हैं -टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डिविस लैब्स और विप्रो। ध्यान देने वाली बात है कि आज घाटा झेलने वाले 5 शेयरों में से 4 कंपनियां आईटी से संबंधित हैं।