ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आमिर खान प्रोडक्शन्स ने सफाई पर फैलाई जा रही अफवाहों को नकारा।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 14, 2021

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस 'आमिर खान प्रोडक्शन्स' के बारे में कुछ दिनों से कहा जा रहा हैं कि उनके परिसर में साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यह अफवाहें बनती दिखी कि उनके शूटिंग लोकेशन्स पर गंदगी फैलाई गई। हाल ही में आमिर और उनकी टीम लद्दाख के गांव में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी करते दिखाई दी थी।
 
वहीं शूटिंग के बाद जब टीम वापस आई तो गांव वालों ने यह आरोप लगाया कि आमिर और उनकी टीम ने गांव को कचरेदान में तब्दील कर दिया। शूटिंग के आसपास की परिसर की सफाई नहीं की गई। इसी बात का जिक्र सोशल मीडिया पर भी लोग करने लगे और प्रोडक्शन हाउस पर आरोप लगाते दिखे।
 
इसी के चलते अब आमिर खान प्रोडक्शन्स ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान जारी किया गया। प्रोडक्शन हाउस ने नोट शेयर करते हुए लिखा,' यह उन लोगों के लिए जो जानना चाहते हैं...हम बतौर कंपनी यह बात बताना चाहते है कि हम अपने शूटिंग परिसर के आसपास हमेशा साफ-सफाई और स्ट्रीक्ट प्रोटोकॉल फोलो करते हैं।'
 
इसके साथ आगे लिखा गया,' हम बतौर टीम शूटिंग के दौरान और शूटिंग बाद भी उस लोकेशन को रि-चेक करते हुए हमेशा साफ-सफाई बनाए रखते हैं। हमारे खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि हम आसपास के परिसर को साफ-सुथरा नहीं रखते। हम इन अफवाहों को गलत ठहराते हैं। हम अपने लोकेशन को हमेशा साफ रखते हैं ताकि वहां के लोगों को कोई दिक्कत ना हो...कोई भी लोकल व्यक्ति जब चाहे विजीट कर सकता हैं..' 
 
इस तरह से प्रोडक्शन हाउस ने अपनी सफाई दी। बता दें कि, इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग को पूरा किया जा रहा है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.