ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता सिद्धार्थ निगम, फैंस का किया धन्यवाद

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 29, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 29 जनवरी 2022     एंटरटेनमेंट एक्टर सिद्धार्थ निगम ने कुछ दिनों पहले ही जानकारी दी थी कि वे डेंगू से पीड़ित है। जिसकी वजह से उनके फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतिंत थे, लेकिन अब हम आपको बता दें कि वे पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जिसकी जानकारी सिद्धार्थ ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। 
 
सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और कैप्शन के जरिए फैंस, फॉलोवर्स और दोस्तों का धन्यवाद किया। सिद्धार्थ ने लिखा, "मेरी फैमिली, दोस्त, फैंस और सभी को शुक्रिया, जिन्होनें मेरे लिए दुआएं की। अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूँ। और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा।"
 
सिद्धार्थ के इस पोस्ट को देखकर फैंस राहत की सांस ले रहें हैं। और साथ ही उनके जल्द पूरी तरह ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। फैंस और फॉलोवर्स के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट्स कर सिद्धार्थ को अपना प्यार दे रहें हैं।
 
आपको यह भी बताते चले कि सिद्धार्थ को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे घर पर आ गएं है। काफी दिनों बाद उन्होंने घर का खाना खाया था, जिसके बारे में भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया था।  
 
मालूम हो कि सिद्धार्थ ने कुछ दिनों पहले ही पोस्ट कर बताया था कि उन्हें डेंगू हो गया था। और इसके बाद अपना हेल्थ अपडेट देते हुए उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "मैं आपका अपना सिद्धार्थ आपके लिए अस्पताल से जानकारी लेकर आया हूं, मैं इस वक्त आराम कर रहा हूं और पहले से बहुत बेहतर हूं। तो क्या हुआ अगर मेरी प्लेटलेट्स लेवल कम हो रही हैं, आपकी शुभकामनाएं मुझे हिम्मत देती हैं। मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.