ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अजय देवगन साल 2021 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'नांधी' के हिंदीं रिमेक के लिए तैयार।

Photo Source :

Posted On:Friday, June 25, 2021

बॉलीवुड फिल्मों में अब कई साऊथ की फिल्मों को रिमेक कर बनाया जा रहा है वहीं कई बॉलीवुड फिल्मों को भी साऊथ फिल्म इंडस्ट्री में रिमेक करते हुए बनाया जा रहा है। इसी बीच अब एक और तेलुगु फिल्म को जल्द ही हिंदी में रिमेक किया जा रहा। जिसके लिए बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने खुशी जाहिर की, अजय बतौर प्रोड्यूसर फिल्म को बनाने जा रहे। बता दे कि, साल 2021 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'नांधी' की रिमेक बनाई जा रही है।
 
यह फिल्म एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है। तेलुगु फिल्म को फरवरी 2021 में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे दोषी पर बनी हैं जिसपर मर्डर के केस का इल्जाम लगा है, इसी दोषी की जिंदगी को बताती यह कहानी दिखाई गई जंहा इस दोषी को फांसी की सजा सुनाई जाती है। इस दोषी की जिंदगी को कोर्ट में पेश किया जाता है और उसकी जिंदगी के पहलू को दिखाया जाता है। इस तेलुगु फिल्म में अलारी नरेश, वारालक्ष्मी सरथकुमार, प्रियदर्शिनी, हरीश उथमन, विनय वर्मा और प्रवीण ने मुख्य भूमिका निभाया। वहीं फिल्म को विजय कानामेदाला ने डायरेक्ट किया और सतीश वगेसना ने प्रोड्यूस किया।
 
इसी कहानी को अब अजय देवगन नई स्टार-कास्ट और डायरेक्टर के साथ मिलकर बनाने की तैयारी में है। हालांकि अब तक स्टार कास्ट और डायरेक्टर की कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं अजय के साथ-साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे। आज इस फिल्म के हिंदी रिमेक की अनाउंसमेंट की गई वहीं फैंस भी इस फिल्म की अनाउंसमेंट पर खुशी जाहिर करते दिखे।
 
बता दे कि, अजय के प्रोडक्शन हाउस द्वारा इस साल कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया जा रहा। वही अजय फिल्म को डायरेक्ट करते भी दिखेंगे। अजय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, अजय आलिया भट्ट के साथ दो फिल्मों में नजर आएंगे। गंगुबाई काठियावाड़ी और आर.आर.आर में नजर आएंगे। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म भुज को अजय प्रोड्यूस कर रहे हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन के अपकमिंग फिल्म को डायरेक्ट करते भी दिखाई देंगे। अजय के इन्हीं फिल्मी सिलेक्शन को अब खूब पसंद किया जा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.