ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें यादकर भावुक हुई अंकिता लोखंडे

Photo Source :

Posted On:Monday, June 14, 2021

14 जून 2021
 
आज बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी है। सुशांत भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें लोगों के जहन में आज भी जिंदा है। उन्होंने काफी कम उम्र में ही दुनिया को तो अलविदा कह दिया, लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने जो मुकाम हासिल किया था, वो आज उनके फैंस के बीच देखने को मिलता है। 
 
इस पूरे एक साल में एक भी दिन ऐसा नहीं गया होगा, जब उनके चाहने वालों ने उन्हें याद ना किया हो। आज उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनके दोस्त, सेलिब्रिटीज और फैंस उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


 
सुशांत के साथ जो सेलिब्रिटीज काम कर चुके हैं, वो सब भी सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला मैसेज लिख कर सुशांत को याद कर रहें हैं। आज एकबार फिर हर किसी की ऑखे नम है, सब यही उम्मीद कर रहे हैं कि काश! सुशांत फिर से वापस आ जाएं। 
 
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी आज के दिन सुशांत को याद किया है, वैसे तो सुशांत को लेकर अधिकतर ही अंकिता सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है, लेकिन आज उन्होंने सुशांत के साथ बिताएं उन सभी पलों को एक वीडियो में कैद कर शेयर किया है। वीडियो देखकर यकीनन आप लोग इमोशनल हो जाएंगे। 
 
अंकिता ने बैक टू बैक तीन पोस्ट शेयर किया है, पहले पोस्ट में उन्होंने सुशांत के साथ बिताएं सभी पलों को एक वीडियो में कैद कर दिया है। उस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, "14 जून!!! यह हमारी जर्नी थी। फिर मिलेगें चलते-चलते।"
 
इसके बाद अंकिता ने एक और वीडियो शेयर किया है, जो साल 2011 की दीवाली का है। इसमें सुशांत और अंकिता डांस करते नजर आ रहें हैं। इसे शेयर कर अंकिता ने लिखा, "बस यहीं यादें बचीं हुईं हैं। तुम हमेशा ही प्यारे रहोगे। दिवाली 2011"
 
इसके बाद अंकिता ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों पूजा कर रहें हैं और साथ ही दोनों के कई और खूबसूरत पल भी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन लिखा, "14 जून!!! सुशांत यही था। मेरी जर्नी का हिस्सा होने के लिए शुक्रिया सुशांत। मैं तुमसे फिर मिलूंगी। फिर मिलेगें चलते-चलते। गुडबाय।" 
 
आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर मृत पाएं थे। हालांकि उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रहीं हैं। वहीं फैंस एकसाल से लगातार सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.