ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अंशुला कपूर और खुशी कपूर ने प्यार भरे अंदाज में दी अपने पिता बोनी कपूर को जन्मदिन की बधाई।

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 11, 2021

बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर बोनी कपूर को उनकी बेटियों ने प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। बोनी कपूर की बेटियां अंशुला कपूर और खुशी कपूर ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी हैं।
 
दोनो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके अपने पिता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता बोनी कपूर के साथ तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ने जन्मदिन की बधाई देते इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "जन्मदिन की हार्दिक बधाई पापा।"
 
साझा की गई तस्वीर में बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला को प्यार से उनके गालों पर चूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनो बाप बेटी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
 
वही दूसरी ओर बोनी कपूर की दूसरी बेटी खुशी कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी स्टोरी में अपने पिता बोनी कपूर के साथ मां श्रीदेवी की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि , "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पापा, मैं आपको को बहुत प्रेम करती हूं।"
 
बता दें कि अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शूरी की बेटी हैं और खुशी कपूर उनकी दूसरी पत्नी श्रीदेवी की बेटी हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.