ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

अनुपम ने मुंबई में पूरे किए 40 साल, मुंबई के सबसे पहले घर में रिवीस्ट करते हुए लोगों से की मुलाकात

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 3, 2021

3 जून 2021
 
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अपनी‌ फिल्मी जर्नी में अलग-अलग किरदारों में नजर आए हैं। साथ ही इंटेंस ,कॉमेडी किरदार से लेकर ससपेंस से भरे रोल भी उन्होंने बखूबी निभाए। ऐसे में सोशल मीडिया पर अनुपम अपनी फिल्मी जर्नी की कई सारी तस्वीरों और कहानियों को शेयर करते रहते हैं। इसी बीच आज अनुपम ने अपने इस सफर को दोबारा से याद किया। अनुपम ने बताया 3 जून 1981 में वह पहली बार मुंबई आए थे और आज मुंबई आए उन्हें पूरे 40 साल हो गए।
 
अपने मुंबई के इस 40 साल के सफर को अनुपम यादगार बनाते दिखे। अनुपम ने सोशल मीडिया पर एक विडियो को शेयर किया। जिसमे वह मुंबई के उस इलाके में दोबारा विसीट करते दिखे जंहा वह मुंबई में शुरूआती दिनों में रहा करते थे। और खास बात तो यह थी कि अनुपम मुंबई, बांद्रा के खैरवाडी में रहते थे। आज उसी इलाके में दोबारा जाकर अनुपम ने अपने उन दिनों को याद किया वंहा के लोगों से मुलाकात की। कई तस्वीरे एंव स्पेशल मुमेंट्स को विडियो के जरिए शेयर करते दिखे।
 
इस स्पेशल विडियो को शेयर कर अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा,' मुंबई में मेरे 40 साल...3 जून 1981 के दिन मैं पहली बार 'सपनों के शहर' मुंबई , इंडियन सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने आया था। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया.. मैं कुछ नहीं से बहुत कुछ बन गया.. पिछले हफ्ते ही मैं मुंबई के उस इलाके में गया जंहा में सबसे पहले रहने आया था। मैं एक छोटे से कमरे में चार लोगों के साथ रहता था.. मुंबई के खैरवाड़ी ने मुझे मेरे सपने को पूरा करने का मौका दिया... शुक्रिया आप सभी का। '
 
इस तरह के पोस्ट के साथ अनुपम अपनी जर्नी को दोबारा याद करते दिखे। वर्कफ़्रंट पर, वह जल्द ही फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' में नजर आएंगे जिसके लिए उन्हें हाल ही में न्यू यॉर्क सिटी फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला। इसके साथ वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आएंगे। यह फिल्म कश्मीरी पंडितो की कहानी बताएगी की कैसे 1990 में उन्हें कश्मीर से निकाला गया था। वह 'द लास्ट शो' और 'मुंगीलाल रॉक्स' में भी नजर आएंगे।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.