ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

न्यूकमर्स से परेशान होकर भड़के अनुराग कश्यप

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 23, 2024

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में स्वतंत्र आवाजों का भीसमर्थन किया है। हाल ही में, अनुराग कश्यप न्यूकमर्स पर भड़कते दिखे हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा किवह न्यूकमर्स लोगों पर अपना समय बर्बाद करके थक गए हैं और जो लोग उनसे मिलना चाहते हैं वह उनसे पैसे लेंगे। दरअसल, उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने रेट का भी खुलासा किया।
 
निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैंने नए लोगों की मदद करने की कोशिश में बहुतसमय बर्बाद किया और ज्यादातर औसत दर्जे की चीजें ही हासिल कीं। इसलिए अब से मैं न्यूकमर्स से मिलकर अपना समयबर्बाद नहीं करना चाहता हूं, जो सोचते हैं कि वे क्रिएटिव जीनियस हैं। इसलिए अब मेरे पास रेट हैं। अगर कोई मुझसे 10-15 मिनट के लिए मिलना चाहता है तो मैं 1 लाख, आधे घंटे के लिए 2 लाख और 1 घंटे के लिए 5 लाख चार्ज करूंगा"
 
"मैं लोगों से मिलकर समय बर्बाद करते-करते थक गया हूं। अगर आपको सच में लगता है कि आप इस फीस का भुगतान करसकते हैं, तो मुझे फोन करें या दूर रहें। और सभी को इसे भुगतान करना होगा क्योंकि यह अनिवार्य है"
 
कैप्शन में अनुराग ने लिखा, "और मेरा मतलब यह है... मुझे टेक्स्ट या डीएम या कॉल न करें। भुगतान करें और आपको समयमिलेगा। मैंने कोई चैरिटी नहीं खोल रखा है और मैं शॉर्टकट ढूंढने वाले लोगों से थक गया हूं।"
 
बता दें कि अनुराग कश्यप एक तरफ तो अपने इस कदम के लिए खूब ट्रोल हो रहे हैं। वही, दूसरी ओर कुछ लोग उनके इस कदमकी सराहना भी कर रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.