ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

बोमन ईरानी ने अपनी माँ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा एक इमोशनल नोट

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

June 10, 2021

 

बोमन ईरानी की माँ जेरबानू ईरानी ने बुधवार 9 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 94 साल की थी और उनके जाने पर बोमन ने अपनी माँ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा एक इमोशनल नोट। 

 

अपनी माँ की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरी माँ आज सुबह सोते हुए शांति से इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गयी। जेर 94 साल की  थी और 32 साल की उम्र से वह मेरे लिए माँ और बाप दोनों थी। क्या स्पिरिट थी उनकी ! हमेशा मस्ती भरी कहानियां सुनाती थी। भले ही उनके पास कुछ  होता था लेकिन उनके लम्बे हाथ हमेशा उनकी पॉकेट में होते थे सबको कुछ देने के लिए। जब वह मुझे मूवीज के लिए भेजती थी तो वह कंपाउंड के सभी बच्चे मेरे साथ भेजती थी और कहती थी 'पॉपकॉर्न खानामत भूलना। उन्हें अपना खाना और अपने गाने बहुत पसंद थे और विकिपीडिया और IMDb पर फैक्ट्स चेक करना उन्हें आता था। अपनी ज़िन्दगी में अंत तक वह शार्प रही। उन्होंने हमेशा मुझे कहा, "तुम लोगों की सराहना पाने के लिए एक्टर नहीं बने हो तुम लोगों को हँसाने के लिए एक्टर बने हो। "उन्होंने हमेशा कहा "लोगों को ख़ुशी दो  " कल रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम खाने को माँगा। वह चाहती थी तो चाँद तारे भी मांग सकती थी। वह हमेशा एक स्टार थी और हमेशा रहेंगी। “

 

बोमन के बेटे कयोज़े ईरानी ने भी अपनी दादी के गुजरने पर उन्हें याद करते हुए एक लम्बा पोस्ट लिखा और कहा वह उन्हें बहुत याद आएँगी और वह उन्हें बहुत मिस करेंगे। 

 

कई सेलिब्रिटीज जैसे रितेश देशमुखदिया मिर्ज़ालारा दत्ता भूपति , मौनी रॉय ने बोमन को उनकी माँ के जाने पर सांत्वना दिया। 

 

हम भी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रकट करते है।भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.