ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चमन बहार एक्ट्रेस रितिका बडियानी हुई कोरोना का शिकार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

वेब सीरीज चमन बहार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रितिका बडियानी भी कोरोना की चपेट में आ गई है। कोरोना पॉजिटिव पाएं जाने की जानकारी रितिका ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। रितिका के साथ ही उनके परिवार वालों ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। 
 
एक-एक करके अबतक कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अभी हाल ही में टेलीविजन के मशहूर एक्टर रवि दूबे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आयीं थी। कोरोना वायरस के चैन को तोड़ना काफी मुश्किल लग रहा है एक-एक कर यह वायरस सबको अपनी चपेट में लिए जा रहा है। 
 
हालांकि इससे बचने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन वैक्सीन के बाद भी कई लोग इससे संक्रमित हो रहें हैं। फिलहाल एक्ट्रेस रितिका ने कोरोना पॉजिटिव पाएं जाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। 
 
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सभी को हैलो! मेरी कोविद 19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयीं है। मैंने और मेरे परिवार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हम डॉक्टर की देखरेख में सभी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे हैं। जो लोग पिछले कुछ दिनों के अंदर मेरे कॉन्टेक्ट में आएं है मैं उन सभी से रिक्वेस्ट करना चाहूंगी कि वे भी अपना कोविद टेस्ट करा लें। घर पर रहिये। सुरक्षित रहिये और वैक्सीन लगवाइए।"
 
रितिका के इस पोस्ट पर फैंस और दोस्त कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। सिद्धार्थ निगम, अशनूर कौर, जन्नत जुबेर, देव जोशी समेत कई दोस्तों ने उन्हें जल्द ठीक होने की बेस्ट विशेज दी है। 
 
रितिका के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। रितिका वेब सीरीज के साथ ही फिल्म, टेलीविजन शोज और कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकीं है। 
 
 
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.