ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

डेनियल वेबर ने अभिनेत्री पत्नी सनी लियोन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 13, 2021

अभिनेत्री सनी लियोन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।इस खास मौके पर उनके अभिनेता पति डेनियल वेबर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।डेनियल ने सोशल मीडिया पर सनी की  दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें से एक तस्वीर सनी के बचपन की है और दूसरी हाल फिलहाल की। इस कोलाज को इंस्टाग्राम पर शेयर करने हुए डेनियल ने लिखा-' हैप्पी बर्थडे बेबी। तुम जिंदगी में सबकुछ डिजर्व करती हो। तुम एक प्रेरणा हो। आई लव यू!'
 
डेनियल के इस पोस्ट  के जरिये सनी को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। कनाडा के सार्निया ओंटेरियो में 13 मई,1981 को जन्मी सनी लियोन का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। सनी ने महज 15 साल की उम्र में जर्मन बेकरी में अपनी पहली नौकरी की थी।19 साल की उम्र में सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही पोर्न इंडस्ट्री की क्वीन बन गई। साल 2011 में सनी ने अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता डेनियल वेबर से शादी कर ली। डेनियल ने भी सनी के बारे में सबकुछ जानते हुए भी उन्हें दिल से स्वीकार किया। साल 2011 में सनी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनी। इस शो में एक दिन फिल्ममेकर महेश भट्ट भी पहुंचे,जहां उनकी नजर सनी पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने सनी को अपनी फिल्म के लिए रोल ऑफर किया।साल 2012 में सनी ने पोर्न इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया और फिल्म 'जिस्म 2 ' से बॉलीवुड में कदम रखा ।हालाँकि फिल्म सफल नहीं हो पाई,लेकिन सनी के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद जैकपोट, रागिनी एमएमएस,मस्तीजादे,वन नाईट स्टैंड आदि शामिल हैं।इसके अलावा सनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर से दर्शकों का दिल जीता।सनी ने हिंदी के अलावा तमिल,तेलगु,कन्नड़ आदि भाषाओँ की फिल्मों में भी अभिनय किया। सनी और डेनियल ने 2017 में निशा कौर बेवर को गोद लिया था उसके बाद मार्च 2018 सनी के सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर सिंह बेबर और नोआ सिंह बेबरकी मां बनी।आज सनी अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उन्होंने अपने जिंदगी में कम समय में  नाम और शोहरत दोनों कमाया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.