ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पूरे इंटरनेट पर छायीं दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी की तस्वीरें

Photo Source :

Posted On:Friday, July 16, 2021

16 जुलाई 2021
 
राहुल वैद्य और दिशा परमार के लिए आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज के दिन दोनों पूरे रिती-रिवाज के साथ शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध गएं। 16 जुलाई का दिन राहुल और दिशा के साथ ही उनके फैंस के लिए भी उतना ही खास है क्योंकि दोनों की शादी का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा था। 
 
शुक्रवार 16 जुलाई को राहुल और दिशा मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सात फेरे लिए हैं। फिलहाल अब पूरे इंटरनेट पर इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हो रहें हैं और फैंस इसपर जमकर प्यार लुटा रहें हैं। जहाँ दुल्हन के जोड़े में सजी धजी दिशा परमार का खूबसूरत अंदाज देखते बन रहा है वहीं राहुल भी दुल्हे के रूप में बहुत ही हैंडसम लग रहें हैं। 
 
दिशा रेड कलर के बहुत ही प्यारे लहंगे में नजर आ रहीं हैं जिसपर सिल्वर से हैवी वर्क किया हुआ है। साथ ही साथ दिशा ने हल्के मेकअप के साथ लाल रंग का चूड़ा और गोल्डन कलीरे भी कैरी किए हैं। वहीं राहुल ने गोल्डन पगड़ी के साथ ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है। 
 
इन वायरल हुए फोटोज़ और वीडियोज़ में राहुल और दिशा काफी खुश नजर आ रहें हैं। राहुल ने दिशा को घुटने पर बैठकर रिंग पहनाई, वहीं दिशा ने भी राहुल को रिंग पहनाई। सभी जमकर डांस करते दिख रहें हैं। 
 
मालूम हो कि राहुल और दिशा की शादी की रस्में दो-तीन दिन पहले से ही शुरू हो गई थीं। पहले मेहंदी की फोटोज सामने आई थीं और इसके बाद हल्दी और संगीत के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए। अब दोपहर बाद से दोनों की शादी के वीडियोज़ और फोटोज़ लगातार सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.