ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

श्रेया घोषाल के घर आयीं खुशियाँ, दिया एक बेटे को जन्म

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 22, 2021

 22 मई 2021, बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है, दरअसल श्रेया ने आज दोपहर में एक बेटे को जन्म दिया है। श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय ने सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज़ को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। 
 
श्रेया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए इमोशनल भी हो गईं उन्होंने लिखा, "भगवान ने हमें आज दोपहर एक बेटा दिया है। यह ऐसी भावना है जिसे मैंने कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं हमारे परिवार के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। आप सभी की दुआओं का शुक्रिया।"
 
श्रेया घोषाल को सेलिब्रिटीज ढेरों बधाई दे रहे हैं। वहीं फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी इस कपल को नन्हें मेहमान के लिए जमकर बधाइयाँ और शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही उन्हें अपना और बेटे का ध्यान रखने को कह रहे हैं। 
 
बता दे श्रेया ने कुछ महीने पहले ही बेबी बंप के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी और तभी से फैंस आने वाले नन्हें मेहमान के लिए काफी एक्साइटेड थे। और अब जब आज श्रेया ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है तो फैंस खुशी से फूला नहीं समां रहे हैं। 
 
आपको बता दें श्रेया घोषाल ने शिलादित्य से 2015 में बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों 10 सालों से रिलेशनशिप में थे और फिर 2015 में शादी के बंधन में बंध गए थे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.