ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जिया खान की 8वीं डेथ एनिवर्सरी पर ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है उनका नाम

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 3, 2021

3 जून 2021
 
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस जिया खान की आज 8वीं डेथ एनिवर्सरी है और ऐसे में आज के दिन उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस जिया को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और साथ ही एकबार फिर उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
 
एक्ट्रेस जिया खान 3 जून साल 2013 में अपने जुहू स्थित घर पर में मृत पायीं गईं थी। मनोरंजन जगत के कुछ सितारों के मौत की गुत्थी आजतक नहीं सुलझ पायीं है। जिसमें जिया खान, सुशांत सिंह राजपूत, दिव्या भारती और प्रत्यूषा बनर्जी का नाम प्रमुख है। 
 
जिया ने जब दुनिया को अलविदा कहा तो वो उस वक्त मात्र 25 साल की थी। ऐसा कहा जाता है कि जिया ने जुहू स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या करने से पहले जिया खान ने 6 पन्नों का लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अबॉर्शन तथा मारपीट का आरोप लगाया था। 
 
लेकिन यह हत्या थी या आत्महत्या, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं इस केस में जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन करीब एक महीने बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। इस केस की जांच सीबीआई कर रहीं थी। साल 2016 में जांच के बाद ये साबित हुआ कि ये आत्महत्या का ही मामला था। और सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। 
 
लेकिन जिया खान की माँ राबिया खान का मानना था कि उनकी बेटी की हत्या की गई थी, और वो पूरी जी-जान लगाकर अपनी बेटी के लड़ रहीं थी। यहाँ तक की आज भी उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी जिया को एकदिन न्याय जरूर मिलेगा। आएं दिन राबिया खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी जिया की फोटोज, वीडियो क्लिप शेयर करती रहती है। बेटी को गए हुए 8 साल हो गएं, लेकिन आज भी राबिया उन्हें बहुत याद करती है। 
 
आपको बता दे कि जिया 'गजनी', 'निशब्द' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं थी। जिया ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत पहचान बना ली थी, तभी तो उनके फैंस आज भी उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.