ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'मैंने अपने काम, पैसे और भगवान से शादी कर रखी है ' डिज़ाइनर कंवलजीत सिंह

Photo Source :

Posted On:Friday, September 17, 2021

मुंबईसितंबर 17 (न्यूज़ हेल्पलाइन)  कंवलजीत सिंह इंडस्ट्री के काफी नामी फैशन डिज़ाइनर है जिन्होंने बड़े बड़े सितारों जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान , रवीना टंडन सबके लिए कपडे डिज़ाइन किये है।इस साल वह अपने घर बाप्पा लेकर आये है और गणपति के आगमन से वह काफी खुश नजर आये।उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत त्यौहार को लेकर अपने उत्साह के बारे में। 

गणपति के बारे में बात करते हुए कंवलजीत ने कहा, "मेरी नस नस में गणपति बसे  हुए है। मैं गणेश, शिव ,वाहेगुरु सबको प्यार करता हूँ। मैं अल्लाह में भी विश्वास रखता हूँ। मैं कहना चाहूंगा हिन्दू मुस्लिम सब भाई भाई है। सबको हमारे देश में प्यार से रहना चाहिए।हमारे देश जैसा खूबसूरत देश दुनिया में नहीं मिलेगा। “

अपने घर पर गणपति लाने के अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं इंटीरियर करता हूँ और इस बार मैंने सोचा था कुछ बड़ा करूँगा गणपति के आगमन पर ।मैंने जो भी सजाया है मैं उस से बहुत खुश हूँ क्यूंकि मैंने सारा आयोजन अपने आप किया। “

उन्होंने आगे कहा, "जब मैं अपने गणपति जी को लेने जा रहा था रस्ते में मेरी कार ख़राब हो गयी। मैं ऑटो में गाते बजाते हुए अपने गणपति को घर लेकर आया।हम सबने खूब एन्जॉय किया। “

कंवलजीत को मंगलसूत्र पहने देखकर जब उनसे उसके बारे में पूछा गया है, उन्होंने बताया, "कुछ समय पहले मेरे कुछ करीबी लोग मुझे छोड़ कर चले गए थे।मैं तब  डिप्रेशन में आ गया था। तब किसी ने नहीं पूछा कंवलजीत तुम कैसे हो। तब मैंने अपने काम, पैसे और भगवान से शादी कर ली थी।इसलिए अब मैं मंगलसूत्र पहन कर रखता हूँ। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.