ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

काजोल ने हेल्दी और सेफ वर्कप्लेस की‌ बात कही।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 28, 2021

काजोल अक्सर अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए कई मीम और अपने डे-टू-डे रूटीन लाइफ की जानकारी फैंस और फोलोअर्स के साथ शेयर करती रहती है। कभी फोलोअर्स के साथ 'आस्क मी क्वेशन' और 'शेयर याॅर प्वाइंट' जैसे इंस्टा स्टोरी के जरिए उनसे बातचीत करती है और उनका रिप्लाय करती रहती है। इसी बीच लोगों के साथ पॉजिटिव एनर्जी शेयर करते हुए काजोल ने कोरोनावायरस के दौरान लोगों के वर्क फ्रॉम होम और अन्य तरीकों से किए जा रहे कामों को सराहा।
 
काजोल ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया जिसमें काजोल ने कहा,' कोरोनावायरस के दौरान कई लोग अपने कामकाज को घर हे कर रहे हैं, कुछ काम की तलाश में हैं तो कई लोग अपनी जरूरत मंद चीजों की तलाश में हैं। लोगों के आसपास का वातावरण ही लोगों को काम से जोड़ा रखता है। उम्मीद है सभी को उनके वर्कप्लेस में अच्छा वातावरण मिले..और पॉजिटिव एनर्जी के साथ लोग अपने काम को निष्ठा के साथ करे... हैप्पी वर्ल्ड सेफ्टी एंड हेल्दी ऐट वर्क डे...' इस तरह के नोट के साथ काजोल लोगों के बीच अपनी बात शेयर करती दिखी।
 
इन सब के साथ काजोल ने लाॅकडाउन में निराश फैंस को मोटीवेट किया और पोसीटीव‌ रहने की बात की। काजोल ने नर्स, डॉक्टर के मेहनत को भी सलाम किया। कुछ इसी तरह काजोल ने 'क्यू एंड ए' सेशन के‌ जरिए फैंस से बातचीत की और खुशीयां मनाने की सलाह दी। कई फैंस काजोल से बात कर खुश नजर आए और काजोल को इस सेशन के लिए धन्यवाद कहा।
 
काजोल की आखिरी बॉक्स ऑफिस फिल्म की बात करें तो वह अजय देवगन के साथ 'तान्हाजी' फिल्म में नजर आई थी और साथ ही 'हेलिकॉप्टर ईला' फिल्म में सिंगर मदर होते हुए मां-बेटे के प्यार और मां के अपने सपनों को पूरा करने की कहानी बताई थी। और हाल ही में काजोल नेटफ्लिक्स की फिल्म 'त्रिभंगा' में भी दिखी थी। जो तीन जनरेशन की महिलाओं पर आधारित कहानी थी। जिसे रेणुका शहाणे डायरेक्ट और अजय देवगन प्रोड्यूस किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.