ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अपनी फिल्म "शहजादा" की तैयारियों में जुटे कार्तिक आर्यन

Photo Source :

Posted On:Friday, December 3, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 3 दिसंबर 2021   कार्तिक आर्यन एक तरफ जहां अपनी फिल्म "धमाका" को लेकर खूब वाहवाही लूट रहें हैं, वही दूसरी ओर वे अपनी एक और फिल्म "शहजादा" की तैयारियों में जुट गए हैं, जिसकी बारे में उन्होंने खुद बताया है। 
 
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे एक जिम में नजर आ रहें हैं। अपनी इस फोटो के साथ कार्तिक ने लिखा, "शहजादा...... प्रेप।" 
 
कार्तिक के इस पोस्ट से जाहिर होता है कि उन्होंने अपनी फिल्म शहजादा के लिए जिम में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। कार्तिक अपने हर किरदार के लिए अपनी पूरी जी जान लगा देते हैं, तभी तो दर्शक भी इन्हें बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। 
 
बता दें कि कार्तिक इस समय लखनऊ में है और इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं इनकी शहजादी एक्ट्रेस कृति सेनन भी दिल्ली में है। हाल ही में कृति ने कार्तिक के साथ मस्ती करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जो दोनों के फैंस को बेहद पसंद आयीं थी। 
 
कृति और कार्तिक के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। "शहजादा" को रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। रोहित धवन को "देसी बॉयज" और "ढिशूम" जैसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। 
 
इस अपकमिंग फिल्म को भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल प्रोड्यूस कर रहें हैं। फिल्म अगले साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.