ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नीना गुप्ता ने 'वध' के नए BTS वीडियो में बताई प्रोजेक्ट करने के पीछे की वजह

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 3, 2022

बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर वध आपके लिए सबसे बड़े भारतीय अभिनेताओं - संजय मिश्रा और नीना गुप्ता को पहली बार एक फ्रेम में लेकर आई है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था औरइसने हमें पूरी तरह से बांधे रखा। भारतीय सिनेमा के इतिहास में बनी किसी भी फिल्म की तुलना में इस फिल्म ने अपने आधारके कारण सभी की दिलचस्पी और ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म जहां आपको झकझोर कर रख देगी, वहीं इसके इमोशनलकंपोनेंट्स दर्शकों के दिलों को छू लेंगे। कम ही लोग जानते हैं कि वध की स्टार कास्ट संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक हीस्कूल में पढ़े हैं। दरअसल, एक वक्त ऐसा भी था जब नीना गुप्ता की मौजूदगी ने संजय मिश्रा को उनका दीवाना बना दियाथा।
 
आज, निर्माताओं ने वध की मेकिंग का बीटीएस जारी किया है और हम नीना गुप्ता और संजय मिश्रा को उनके शुरुआती समयऔर उनकी शूटिंग के दिनों के किस्से साझा करते हुए देख सकते हैं। इसी के बारे में बात करते हुए, नीना गुप्ता कहती हैं, “मैंवध करना चाहती थी, इसका मुख्य कारण संजय मिश्रा के साथ काम करना था।
 
वहीं केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, 'अगर आपके को-एक्टर अच्छे हैं तो केमिस्ट्री अपने आप आ जाती है।' इस पर संजय मिश्रा ने कहा, “हम दोनों एक ही इंस्टि्यूट से हैं जो एनएसडी है। नीना जी मेरी सीनियर हैं। एक इवेंट के दौरानजब मैंने पहली बार नीना गुप्ता को देखा तो मैं उन्हें देखते हुए झाड़ियों में गिर गया। उन्होंने मेरी पत्नी की भूमिका निभाई है औरमैं उन्हें कभी 'तुम' नहीं कह सकता था, मैंने उन्हें केवल 'आप' कहा था।
 
वध की कहानी उन माता-पिता की दुखद यात्रा पर रोशनी डालती है जिनके बेटें उनके बुढ़ापे में उन्हें छोड़ देते है और जिसकेबाद उन्हें कई तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
 
जबकि हमने संजय मिश्रा को अपने करियर में कई भूमिकाएं निभाते देखा है, यह पहली बार है जब हम उन्हें इस तरह के किरदारमें पहली बार देखेंगे। वध जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। यह फिल्म लव फिल्म्स केलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रस्तुत की गई हैं और जे स्टूडियो और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म 9 दिसंबर2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.