ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का सॉन्ग "तुम बेवफा हो" हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 20, 2021

20 मई 2021  |   निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो "तुम बेवफा हो" आज रिलीज हो गया है। सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। "तुम बेवफा हो" गाने की अनाउंसमेंट जब से की गई है, तभी से यह खूब सुर्खियों में है, और अब जब गाना रिलीज हो गया है तो इसे बहुत ही बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। 
 
गाने की एक छोटी सी झलक निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "आउट नाऊ। डीआरजे रिकॉर्ड्स और राज जैसवाल प्रजेंट #तुमबेवफाहो।" इसी कैप्शन के साथ अर्जुन ने भी म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने की जानकारी दी है। 
 
आपको बता दे कि इस म्यूजिक वीडियो से पहले निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी कलर्स चैनल के शो इश्क में मरजावां में संग काम कर चुके हैं। और ऐसे में इस जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस के लिए यह म्यूजिक वीडियो किसी बेहतरीन सरप्राइज से कम नहीं है। 
 
"तुम बेवफा हो" गाने को अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा पर बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने में अर्जुन और निया की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रहीं हैं और साथ ही गाने पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहें हैं। 
 
खासतौर पर ऑडियंस कमेंट्स कर निया और अर्जुन की दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को स्टेबिन बेन और पायल देव ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखें हैं, जबकि म्यूजिक भी पायल देव ने ही कंपोज किया है। इस सॉन्ग को डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
 
चेक आउट द सॉन्ग


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.