ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'प्रोजेक्ट भूल्ली' का हिस्सा बनकर सोनम कपूर उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों की करेगी मदद।

Photo Source :

Posted On:Friday, May 28, 2021

भारत में कोरोनावायरस के दूसरे फेज के समय में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी केसेज बढ़ते नजर आ रहे हैं। जंहा सबसे दिक्कत की बात यह है कि, लोगों तक जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट एंव इक्विपमेंट को आसानी से और समय पर पहुंचाना। अब कोरोनावायरस के केसेज उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में बढ़ते दिख रहे हैं। जंहा लोगों की मदद करने और उन तक जरूरी जानकारियों को‌ फैलाना बहुत महत्वपूर्ण है।
 
ऐसे में अब इस समस्या को सुलझाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक पहल के साथ जुड़ी। जिसका नाम हैं 'प्रोजेक्ट भूल्ली' जिसके तहत सोनम ज़रूर जानकारियों को शेयर करती दिखाई देंगी। सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए एक पोस्ट को शेयर किया और लोगों को भी इस पहल के साथ जुड़ने और आगे आने की अपील की। बता दें कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस के केसेज बढ़ रहे हैं हाल ही में हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे केसेज पर चिंता जताते हुए कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को मदद के लिए आगे आने के लिए कहा था।
 
वहीं अब सोनम अपनी तरफ से भी इसमें योगदान देते हुए उत्तराखंड की मदद कर रही है।
 
बता दें कि, हाल ही में सोनम ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग पूरी की।  फिल्म को डायरेक्ट शोम मखीजा कर रहे है वहीं बतौर डायरेक्टर शोम की यह पहली फिल्म है, इससे पहले वह फिल्म ‘बदला’ में डायरेक्टर सुजॉय घोष के साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि, फिल्म को वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। यह फिल्म कोरियाई फिल्म ‘ब्लाइंड’ की रीमेक हैं। ‘ब्लाइंड’ नौ साल पहले रिलीज हुई एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। सोनम इस फिल्म में एक ब्लाइंड पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहीं हैं।
 
 फिल्म की कहानी ,एक ऐसी पुलिस अकादमी से निकली छात्रा की है जिसकी आंखे चले जाने के बाद उसकी जिंदगी में एक हादसा होता है जिससे उसका पूरा जीवन बदल देता है। जिसमें एक हिट एंड रन केस की वह इकलौती गवाह होती है। और वह कैसे पुलिसवालों की इस पूरे केस में मदद करती है यही इस फिल्म की मुख्य कहानी है। फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही ग्लासगो फिल्मसिटी में शुरू हो चुकी है। श वहीं फिल्म ‘ब्लाइंड’ के अलावा सोनम को लेकर ये भी चर्चा रही है कि वह अपनी बहन के साथ मिलकर ‘वीरे दी वेडिंग’ की सीक्वेल भी बना सकती हैं। हालांकि, इसके बारे में अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.