ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

रामानंद सागर के शो 'रामायण' को फिर किया जाएगा टीवी पर रीटेलीकास्ट ।

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और महाराष्ट्र में लगातार बिगड़ते हालातों को ध्यान में रखते हुए 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। पिछले साल टीवी पर ऑन एयर हुआ शो रामायण एक बार फिर से रीटेलीकास्ट किया जाएगा और जिसके तहत शो की एक्ट्रेंस दीपिका चिखलिया काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। रामायण में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका ने अपना एक्साइटमेंट सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया ।
 
उन्होंने सीता के किरदार में अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "यह खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रामायण को एक बार फिर से छोटे पर्दे पर प्रसारित किया जाएगा। पिछले साल लॉकडाउन में रामायण का प्रसारण किया गया था और ऐसा लगता है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। ये शो न सिर्फ मेरी बल्कि हजारों परिवारों की जिंदगी का हिस्सा रहा है।"
 
उन्होंने लिखा, "आइए और हमारी कम्युनिटी का हिस्सा बनिए और अपनी आने वाली पीढ़ी के साथ रामायण की कहानी साझा कीजिए। स्टार भारत पर हर रोज शाम 7 बजे देखिए रामानंद सागर की रामायण।" फैंस भी इस खबर को सुनकर काफी उत्साहित हैं। वहीं अब लॉकडाउन के पीरियड को फिर से शुरू किया जाता हुआ दिखाई दे रहा है। और लोगों को पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
 
पिछले साल इस शो ने इतिहास रचते हुए टीआरपी के नंबर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं लोगों ने अपने पुराने दौर को याद करते हुए इस शो का आनंद उठाया था। अब देखना होगा लोग इस साल भी इस शो को कितना पसंद करेंगे। पिछले साल इस शो को दूरदर्शन चैनल पर आॅन एअर किया गया था। इसी के साथ-साथ दूरदर्शन के अन्य शोज को भी रीटेलीकास्ट किया गया था। जिससे लोग उन्ही पुराने दौर को फिर से जी पाए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.