ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

अभिनेत्री साक्षी मलिक परिवार के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर निकली, साथ में राजस्थान की सुंदरता और परंपरा का आनंद ले रही हैं!

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 6, 2024

अभिनेत्री साक्षी मलिक अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक शेड्यूल के बीच संतुलन बनाने में हमेशा सबसे आगे रही हैं। यह प्रतिभाशाली और खूबसूरतअभिनेत्री, जो पहले काफी संगीत वीडियो में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं, उसने हाल ही में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुए 'ड्राई डे' में अपनाशानदार अभिनय दिया है, जिसे अनुभवी डीरेक्टर सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित किया जाएगा। साक्षी अपने काम और कला में अत्यधिक ध्यान केंद्रितकरती है और उसके लिए जरूरी शांति और संयम उनकी आध्यात्मिकता और भगवान के प्रति प्रेम के कारण है। साक्षी काफ विनम्र है, उन्हे मिली हरचीज के लिए आभार व्यक्त करने के लिए उन्हे जाना जाता है और यही कारण है कि, इस अभिनेत्री ने अपने माता-पिता के साथ राजस्थान में एकविशेष आध्यात्मिक यात्रा शुरू की। तो, अब तक उनके क्या अनुभव रहे हैं? जब साक्षी से इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया की,
 
"जब से मैं पुष्कर में हूं, पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात जो मेरे मन में थी और जो मुझे करनी थी वह थी शुभ ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करना। ब्रह्मा हमारेब्रह्मांड के निर्माता हैं और इस मंदिर के दर्शन करना, मुझे अब तक जो कुछ भी मिला है उसके लिए ब्रह्मांड के प्रति अपना आभार व्यक्त करने जैसा है।अपनी परंपरा और सांस्कृतिक इतिहास के लिए मशहूर, पुष्कर झील भी काफी अद्भुत है। यहाँ मौजूद रहकर आपको एक अलग शांति का एहसासहोता है। मुझे यहाँ दरगाह पर जाने का अवसर मिला, जहां मैंने सूफी संतों के बारे में काफी कुछ जाना है। सूफी धार्मिक विश्वासों के बावजूद पूरे ब्रह्मांडमें प्रेम फैलाने के बारे में है और मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं जो जीवन में उसी सिद्धांत में दृढ़ता से विश्वास करती हूँ। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो धार्मिकभेदभाव में विश्वास नहीं करता, यह जगह मेरे लिए जरूरी थी और मुझे बहुत खुशी है कि मेरे माता-पिता मेरे साथ थे। मुझे इस यात्रा का हर हिस्सा पसंदआ रहा है।''
 
उम्मीद है साक्षी की इस यात्रा के बारे में जानकार और उसके आध्यात्मिक पहलू के बारे में जानकार आपको खुशी हुई होगी। हामरी और से उन्हें साल2024 की ढेर सारी शुभकामनाएं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.