ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

सारा अली खान की फिल्म ऐ वतन मेरे वतन को मिली रिलीज़ डेट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 13, 2024

एक्टर सारा अली खान की अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्मकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। 'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर-ड्रामा है और इसमें साराअली खान एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का किरदार निभाती नजर आएंगी।
 
सारा ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इस मोशन पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकीहै। एक्ट्रेस सारा ने कैप्शन में लिखा, 'देश की कहानी उषा की जुबानी, वर्ल्ड रेडियो डे पर...' 
 
फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। कन्नन अय्यर और दरब फारूकी ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन कन्ननअय्यर ने किया है। डिजिटल रिलीज की तारीख को एक क्लिप में दिखाया गया है, जिसमें उषा के रूप में सारा अली खान कीआवाज सुनाई दे रही है। जो एक गुप्त रेडियो प्रसारण के माध्यम से देश को ब्रिटिश शासन के खिलाफ एकजुट होने का आग्रहकर रही थी।
 
फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' इसी साल मार्च के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। दिलचस्प बात ये है कि सारा अली खानकी मर्डर मिस्ट्री 'मर्डर मुबारक' देशभक्ति फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' से ठीक 6 दिन पहले नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 'ऐ वतनमेरे वतन' 21 मार्च, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में भी स्ट्रीम होगी।

Check Out The Post:

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.