ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल के अपने बर्थडे विशेश की जानकारी देते हुए सभी का किया धन्यवाद।

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 5, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 2 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखी थी। सोनाक्षी के जन्मदिन पर उन्हें कई सेलिब्रिटीज अलग-अलग तरीके से बधाईयां देते दिखे थे। सोनाक्षी के साथ शेयर किए गए बॉन्ड को सभी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया । इसी बीच इस साल भी अपने लॉकडाउन बर्थडे पर सोनाक्षी ने अपने जन्मदिन को खास मनाया और तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।

सोनाक्षी ने बर्थडे के दौरान की एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें वह हाथों में ब्लून्स लिए पोज़ देती दिखी। इन तस्वीरों को शेयर कर सोनाक्षी ने अपने इस साल के बर्थडे विशेश के बारे में बताया। सोनाक्षी ने इन्हीं तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा,' इस साल मेरा बर्थडे विशेश यही था कि, आगे का सफर ऐसा ही हो जिस तरह हम चाहते थे..जो हमें छोड़कर चले गए उनके लिए प्रार्थना, जो अब भी इससे जुझ रहे हैं उनके लिए ताकत और जो इस घड़ी में आगे आकर मदद कर रहे हैं उनका आभार। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं। यह महामारी जल्द खत्म हो जाए..और हां अब और नहीं लॉकडाउन बर्थडे.. आप सभी का शुक्रिया इस प्यार भरे बर्थडे विशेश के लिए..'

इस तरह के पोस्ट के साथ सोनाक्षी ने जन्मदिन के विशेश के बारे में बताया।

सोनाक्षी के एक्टिंग करियर की बात करे तो सोनाक्षी जल्द ही पावरफुल किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग सोनाक्षी हाल ही में जयपुर में पूरा कर रही थी। सोनाक्षी ने वुमेन्स डे के मौक़े पर अपनी एक तस्वीर को शेयर किया था। जिसमें सोनाक्षी पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने हुए इंटेन्स लुक देती दिखी थी। पुलिस अधिकारी के किरदार में सोनाक्षी रेलवे पटरी के बीच खड़ी दिखी साथ ही पोस्टर पर अमेजॉन प्राइम और सिरीज के प्रोडक्शन हाउस का नाम लिखा गया।

बता दें कि, इस सिरीज का नाम 'फॉलन '‌ हैं। सिरीज  रितेश सिद्धवानी, फरहान अख्तर, रीमा कगाटी और जोया अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं ‌। वहीं सिरीज को रीमा कगाटी और रूचिका ओबेरॉय द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। सोनाक्षी के साथ-साथ इस सिरीज में विजय वर्मा, सोहम शाह और गुलशन देवैया भी मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। अब देखना होगा  किस तरह से यह कलाकार अपनी पर्फोर्मेंस देते दिखेंगे।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.