ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सुपरस्टार यश ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मनाया अपना 37वां जन्मदिन, जन्मदिन विश करने के लिए अपने फैंस को बोला धन्यवाद।

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 8, 2022

मुंबई, 08 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइन)     पैन इंडियन सुपरस्टार यश ने आज अपना 37वां जन्मदिन अपनी पत्नी राधिका पंडित और अपने दो छोटे बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया है। फैंस ने भी यश को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता यश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को उनके जन्मदिन पर विश करने के लिए धन्यवाद दिया है।

यश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि,"मैं अपने जन्मदिन को लेकर कभी भी उत्साहित नहीं हुआ,लेकिन अब अपने चारों तरफ खुशी देखकर खासकर मेरे ये छोटे बच्चे जोकि मुझे अब जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित करते हैं।मेरे जन्मदिन पर इतना प्यार देने के लिए मेरे करीबी और मेरे फैंस का बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी अपना ध्यान रखें।"
 
साझा की गई तस्वीर में यश अपने बेटे-बेटी को गोद में लिए केक के पास खड़े हुए हैं, जहां पर उनके बेटे अपने पिता के लिए केक काटने की कोशिश कर रहे हैं और पास ही में खड़ी उनकी पत्नी राधिका पंडित कैंडल बुझा रही हैं। इस तस्वीर पर फैंस भी उन्हें कॉमेंट करके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही साथ उनकी आगामी फिल्म केजीएफ 2 के लिए भी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 
बता दें कि,आज यश के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म केजीएफ 2 का नया पोस्टर साझा किया है।पोस्टर काफी धांसू और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा हैं। बता दें कि फिल्म केजीएफ 2 इसी साल 14 अप्रैल 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.