स्वरा भास्कर ने जब अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी तब उनके फैंस को काफी बड़ा सरप्राइज मिला था और आज वैसे ही एक और बड़ा सरप्राइज उन्होंने अपने चाहने वालो को फिर से दिया जब
उन्होंने सोशल मीडिया परअपनी प्रेगनेंसी की अनाउंस।
स्वरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "कभी कभी आपकी सभी प्रार्थना एक साथ पूरी हो जाती है। हम एक नयीदुनिया में कदम रखने जा रहे है :ब्लेस्ड, ग्रेटफुल और एक्साइटेड (साथ में क्लूलेस)"
फोटो में स्वरा अपने पति फाहद अहमद के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। जैसे ही उन्होंनेयह फोटो शेयर की , सोशल मीडिया पर उनके ऊपर बधाई की बौछार हो गयी।
उनके फैंस के साथ साथ इंडस्ट्रीके लोगों ने इस खुशखबरी पर उन्हें ढेरों बधाई दी। स्वरा ने अपने फैंस को बताया की वह अक्टूबर 2023 में ड्यूहै।
स्वरा ने फरवरी 2023 में फहाद अहमद के साथ शादी की थी। फहाद समाजवादी पार्टी यूथ विंग- समाजवादीयुवजन सभा के स्टेट प्रेजिडेंट है।दोनों ने जनवरी में अपनी शादी को कोर्ट में रजिस्टर किया
था और फरवरी में धूमधाम से अपनी शादी के फंक्शन सेलिब्रेट किये थे।
वर्कफ़्रंट पर, स्वरा को लास्ट 'जहाँ चार यार' फिल्म में देखा गया था। इसके बाद वह अब 'मिसेज फलानी' में नजरआएँगी जिसमें वह कई किरदार निभाते हुए नजर आएँगी।