ताजा खबर
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी, जानें ईंधन के रेट   ||    Ixigo IPO की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों की हुई मौज, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग   ||    हम 7 लाख महीना कमा, 3 लाख बचा लेते हैं, बाकी कहां खर्चें? कपल की पोस्ट पर सजेशंस की बाढ़   ||    भारत-पाकिस्तान और चीन…किसके पास किससे ज्यादा परमाणु हथियार? SIPRI की रिपोर्ट में खुलासा   ||    लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग के कारण 1,200 से अधिक निवासियों को निकाला गया   ||    ऑस्ट्रेलिया जा रहे विमान के इंजन में आग लगी, न्यूज़ीलैंड में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई   ||    खालिस्तानी हत्या की कथित साजिश के मामले में भारतीय नागरिक ने अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया   ||    भारत ने परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया, जबकि चीन ने शस्त्रागार का विस्तार ...   ||    अमेरिकी किशोर ने माता-पिता की हत्या की, अधिकारी को गोली मारी; गोलीबारी की तस्वीरें बॉडीकैम पर कैद   ||    लॉकी फर्ग्यूसन की उल्लेखनीय उपलब्धि: अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए चार मेडन बॉल डाले   ||   

ऋचा चड्ढा और अली फजल की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म ' गर्ल्स विल भी गर्ल्स' की शूटिंग आज से शुरू।

Photo Source :

Posted On:Monday, July 19, 2021

अब कई बॉलीवुड एक्टर और कलाकार प्रोड्यूसर बनते भी नजर आ रहे हैं जिसके तहत वह अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेंस आलिया भट्ट और तापसी पन्नू ने अपने प्रोडक्शन हाउस के शुरुआत करने की जानकारी दी थी। वहीं अब एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा भी अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत कर चुके हैं। दोनों ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जा रही पहली फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। वहीं फिल्म की शूटिंग आज से शुरू करने की जानकारी दी गई।
 
प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जा रही है पहली फिल्म खास भी है क्योंकि फिल्म को बर्लिनेल स्क्रीप्ट स्टेशन 2021 में भी पहचान मिली हैं। आज ऋचा ने सोशल मिडिया पर फिल्म के क्लैपिंग बोर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा...शांत रहिए...यह सिक्रेट हैं..।' वहीं अली फजल ने भी कल एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था,' प्रोड्यूसर का काम शुरू.. बुक चेक, लोकेशन चेक, स्क्रीप्ट चेक..।' इसके साथ ही जानकारी दी गई कि इस फिल्म से जुड़े कलाकारों के बारे में जल्द ही बताया जाएगा। फिलहाल फिल्म की शूटिंग आज से शुरू की जा चुकी है। फिल्म का नाम है 'गर्ल्स विल भी गर्ल्स' यह फिल्म भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खास तरीके से पेश की जाएगी। फिल्म की कहानी को ग्लोबली पहचान भी मिल चुकी है।
 
दोनों के प्रोडक्शन हाउस 'पुशिंग बटनस स्टूडियोज' द्वारा इस फिल्म को बनाया जा रहा। बता दें कि, इस फिल्म की स्क्रीप्ट को 'बर्लिनेल स्क्रीप्ट स्टेशन 2021' द्वारा भी सिलेक्ट किया गया है। 'बर्लिनेल स्क्रीप्ट स्टेशन 2021 ' यह एक ऐसा लैब है जो हर साल ग्लोबली बेस्ट दस फिल्मों की कहानी को सिलेक्ट करता हैं। उसी में ऋचा और अली द्वारा बनाई जा रही फिल्म की कहानी भी इसका हिस्सा बनी। 
 
फिल्म 'गर्ल्स विल भी गर्ल्स' को सुची तलाटी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। बता दें कि, सुची भारतीय फिल्ममेकर हैं जिन्होंने अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट से अपनी पढ़ाई पूरी की हैं। वहीं सुची की कई शार्ट फिल्म को बहुत से अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। डायरेक्टर के साथ-साथ सुची बतौर प्रोड्यूसर भी नजर आ चुकी है। सुची अपनी फिल्मों के जरिए जैंडर इक्वालिटी, महिलाओं के विषयों को अधिकतर शामिल करती हैं। वहीं 'गर्ल्स विल भी गर्ल्स' सुची की पहली फिचर फिल्म है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.