ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हॉस्पिटल से डिसचार्ज हुए दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार

Photo Source :

Posted On:Friday, June 11, 2021

11 जून 2021
 
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट थे, हालांकि आज उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। आपको बता दे कि दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
 
आज दिलीप कुमार को दोपहर 12.45 बजे हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और उन्हें एम्बुलेंस के जरिए बांद्रा स्थित पाली हिल बंगले पर ले जाया गया है। हॉस्पिटल से निकलते वक्त दिलीप कुमार के साथ उनकी पत्नी सायरा बानो भी नजर आयीं। 
 
दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर भी उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे लोगों का शुक्रिया अदा किया गया है। दिलीप कुमार के दोस्त फैजल फारूकी ने लिखा, "आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब अस्पताल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों का असिमित प्यार और स्नेह, हमेशा साहब के दिल को छू जाता है। - फैजल फारूकी। #DilipKumar #healthupdate"
 
वहीं पत्नी सायरा बानो लगातार दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए उनकी हेल्थ अपडेट दे रहीं थी। उन्होंने उनके ठीक होने की जानकारी देते हुए लिखा था, "पिछले कुछ दिनों से मेरे पति युसूफ खान की तबियत सही नहीं है और वो मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। इस नोट के जरिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि आपने उन्हें अपनी दुआओं में याद रखा।"
 
"आपने उन्हें इतना प्यार दिया। मेरे पति मेरे कोहिनूर, हमारे दिलीप साहब बिल्कुल ठीक हैं। डॉक्टरों ने भी मुझे आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें। आप उनके स्वास्थ्य के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना करिए और मैं भी प्रार्थना कर रहीं हूं कि वो इस महामारी में हम सबकी रक्षा करें।"
 
साथ ही आपको यह भी बता दे कि हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद दिलीप कुमार के निधन की खबरें भी वायरल हुई थी जिन्हें सायरा बानो ने ट्वीट करते हुए झूठा करार दिया था। दिलीप कुमार के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से बताया गया था, "व्हाएट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन मत करिए। साब की हालत स्थिर है। शुक्रिया आपने दिल से दुआएं और प्रार्थनाएं कीं। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो दो-तीन दिन में घर पर होंगे। इंशाल्लाह।"

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.