ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के लुक पर फैंस हुए फिदा

Photo Source :

Posted On:Monday, May 24, 2021

24 मई 2021 - बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 का आयोजन 23 मई को अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में हुआ। इस अवॉर्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची। जैसे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं और अब एक बार फिर इस कपल की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रहीं हैं। 
 
बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान प्रियंका और निक के खूबसूरत आउटफिट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और सभी की निगाहें इस कपल पर ही टिकी हुई थी। प्रियंका ने अवॉर्ड्स फंक्शन की कुछ फोटोज़ अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहें हैं। 
 
बता दे कि प्रियंका चोपड़ा इस फंक्शन में न्यूड कलर के शिमरी थाई-हाई स्लिट गाउन में पहुंची और वहीं निक ने ग्रीन कलर का पैंट्स, शर्ट और जैकेट कैरी किया हुआ था। अवॉर्ड्स फंक्शन में यह कपल अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरता हुआ नजर आया। 
 
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है जिसमें वे निक को हग कर रहीं हैं और वहीं निक, प्रियंका के माथे पर किस करते नजर आ रहें हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने बेटर हॉफ यानि कि निक की तारीफ भी है। निक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है कि "मुझे आप पर बहुत गर्व है और मैं आप से हर रोज इंस्पायर होती है।" 
 
प्रियंका द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहें हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल नाम से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकन के रूप में उभर चुकीं है, और लाखों-करोड़ो दिलों पर राज करती हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.