ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कर्नाटक कांग्रेस ने बलात्कार के आरोप में भाजपा नेता की गिरफ़्तारी की माँग की

Photo Source :

Posted On:Friday, May 28, 2021

बंगलुरु, 28 मई|
कर्नाटक कांग्रेस ने गुरुवार को सत्तारूढ़ भाजपा के दागी विधायक रमेश जारकीहोली की गिरफ्तारी की मांग की है जिन्होंने एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील वीडियो सामने आने के बाद मार्च महीने की शुरुआत में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
कर्नाटक कोंग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा,"हम राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई से जारकीहोली को गिरफ्तार करने का आग्रह करते हैं, क्योंकि वह एक महिला के साथ अश्लील वीडियो में पकड़ा गया था, जिसने उस पर सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था।"
 
पीड़िता की दुर्दशा के प्रति राज्य सरकार की कथित उदासीनता से नाराज शिवकुमार ने कहा कि यह शर्म की बात है कि राज्य पुलिस द्वारा कथित बलात्कार के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत आरोपित किए जाने के बाद भी जारकीहोली को मुक्त घूमने की अनुमति है।
 
आगे कोंग्रेस नेता शिवकुमार ने सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की “हालांकि मार्च के मध्य में पीड़िता की शिकायत पर जारकीहोली के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और जांच दल द्वारा उससे पूछताछ की गई थी क्योंकि पुलिस कानून का पालन करने के बजाय सत्तारूढ़ दल के निर्देशों पर काम कर रही है।”
मार्च के दौरान जब राज्य विधानसभा का बजट सत्र चल रहा था, तब जारकीहोली गोकक गए और कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और छुट्टी मिलने के बाद उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई।
 
कोंग्रेस नेता ने राज्य पुलिस विभाग के सम्मान को दांव पर लगा हुआ बताया है उन्होंने कहा, “राज्य पुलिस विभाग का सम्मान दांव पर लगा है, उसके अधिकारियों को जनहित में इस तरह के एक महत्वपूर्ण मामले में देरी नहीं करनी चाहिए और आरोपी को जांच और मुकदमे के लिए गिरफ्तार करना चाहिए, क्योंकि पीड़िता और उसके परिवार को अदालत में पेश होने और सबूत पेश करने के बावजूद न्याय से वंचित किया गया है।”
 
बता दें सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद यानी 3 मार्च को जारकीहोली ने राज्य के जल संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था । विडीओ 2 मार्च को स्थानीय समाचार चैनलों पर भी प्रसारित किया गया था।
नवंबर 2019 में कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में शामिल होने के बाद जारकीहोली को बेलगावी जिले की गोकक विधानसभा सीट पर फिर से निर्वाचित किया गया। वह फरवरी 2020 में कैबिनेट मंत्री बने थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.