ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

उपलब्धि :देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख से कम के स्तर पर पहुंची, मौतों के आंकड़ों में वृद्धि

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 2, 2021

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)     ओमिक्रोन वैरिएंट के ऊपर जारी भय के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जो कोविड19 की बुलेटिन जारी की है, वह काफी सकारात्मक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी बुलेटिन के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या कम होते हुए अब एक लाख के नीचे पहुंच गई है। आज के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार देश में अब 99,763 एक्टिव कोरोना के मरीज (कुल मरीजों का 0.29 प्रतिशत) शेष रह गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि विगत 24 घंटों में देश में 9765 नए कोविड मरीज पाए गए हैं। इसी दौरान 8548 मरीज इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। हालांकि अगर विगत दिन के आंकड़ों से तुलना करें तो नए मरीजों की संख्या में 811 की वृद्धि हुई है और रिकवरी में 1659 की कमीं। विगत 24 घण्टों में कोरोना से होने वाले मौतों की संख्या 477 दर्ज हुई है, जो कि एक दिन पूर्व के आंकड़ों से 210 ज्यादा है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में बताया गया है कि देश में अबतक कुल 64,35,10,926 सैम्पल की जांच हुई है, जिसमें से कुल 3,46,06,541 लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं।  3,40,37,054 लोग अब तक स्वस्थ हुए हैं, जबकि 4,69,724 लोगों ने इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवाई है। 

केंद्र सरकार के घर-घर जाकर वैक्सीन देने की मुहिम से टीकाकरण की गति भी तीव्र हुई है। विगत 24 घण्टों में ही 80 लाख से ज्यादा (80,35,261) लोगों को टिके दिए गए हैं, जिससे देश में टीकाकरण का आंकड़ा 1,24,96,515 पर पहुंच गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.