दिल्ली, 22 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज दोपहर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय में मुलाक़ात की और सदन (लोकसभा) की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा। ज्ञात हो की वे 2019 से आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद थे और उन्होंने हाल ही संपन्न यूपी चुनावों में करहल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। इस्तीफे के समय आज उनके साथ सपा के महासचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद रहें। इस्तीफा सौंपने से पहले उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कुछ देर बात भी की।
ज्ञात हो कि यूपी में संपन्न हाल के चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बहुत ही मेहनत की थी और इसका प्रतिफल भी समाजवादी पार्टी (सपा) के बढे हुए सीटों के रूप में दिखाई दिया। समाजवादी पार्टी (सपा) की न सिर्फ सीटें बढ़ी बल्कि वोट प्रतिशत में भी अच्छा इजाफा हुआ है। इन सभी बातों को देखते हुए और आज संसद (लोकसभा) की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप कर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने साफ़ जता दिया है कि वह पूरा फ़ोकस उत्तर प्रदेश में ही रखना चाहते हैं। अगली संभावना यह भी दिखाई दे रही है कि वह यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता बनके योगी सरकार के हर फैसले पर विधानसभा में कड़ी टक्कर देते हुए नज़र आएं।
बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी इलेक्शन के रिजल्ट के बाद ही घोषणा कर दी थी कि वह अब पूरी तरह से अपना फोकस आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी के आधार को मज़बूत करने में लगाएंगे। इस तरह से समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज लोकसभा से इस्तीफा देकर उस दिशा में एक कदम बढ़ाया है। या हो सकता है उनका फोकस आगामी यूपी विधानसभा चुनावों पर हो।