ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

भाजपा के बागी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से होंगे सपा उम्मीदवार

Posted On:Wednesday, February 2, 2022

लखनऊ, 2 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी टक्कर देने के प्रयास कर रही अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी यूपी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के तीन और नामों का ऐलान किया है। इसके तहत आज सपा ने भाजपा के पूर्व विधायक और योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या को भी अपने पार्टी के तरफ से टिकट दिया है।

सपा ने आज बुधवार को जो तीन और उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जोकि कुशीनगर जनपद में पड़ता है। जबकि अभिषेक मिश्रा लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट (लखनऊ जनपद) से सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी की ओर से पल्लवी पटेल कौशांबी जनपद के सिरायू विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी।

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्या  पिछले महीने बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उनके साथ भाजपा के कई और मंत्री और विधायक भी भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो गए थे। तब इस बात को लेकर  सपा के सुप्रीमों अखिलेश यादव ने भाजपा पर बहुत हमला बोला था। हालांकि सपा के भी कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें से मुलायम यादव की बहू अपर्णा यादव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.