ताजा खबर
आज से शुरू होंगे पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ   ||    दिल के मरीजों के लिए दवा का काम करती है चुकंदर, इन तरीकों से खाने में करें शामिल   ||    मानहानि मामला : गुजरात की अदालत ने केजरीवाल, संजय सिंह के खिलाफ फिर जारी किया समन   ||    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 16-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 'अमृत जनरेशन' अभियान शुरू किया   ||    Steel Price Per Kg Today in India 2023: यहां जानें क्या हैं आज आपके शहर में स्टील का भाव   ||    Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल, यहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल; देखें नई कीमत   ||    Gold Silver Rate Today, 08 June 2023: सोना हो गया सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम सो...   ||    अरब सागर से उठा तूफान गुजरात से कर्नाटक और गोवा तक मचाएगा उथलपुथल! मैप में देखें कब कहां से गुजरेगा   ||    10 कदम पर जज की कुर्सी... वकील की ड्रेस में दनादन फायरिंग, इतिहास बन गया गैंगस्टर संजीव जीवा   ||    बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने बदला बयान, पिता ने बताया क्यों लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप   ||   

कूनो में चीतों ने करीब 48 घंटे बाद एक चीतल का किया शिकार, दो दिन पहले बड़े बाड़े में किया गया था शिफ्ट

Posted On:Monday, November 7, 2022

मुंबई, 7 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छोडे़ जाने के बाद अफ्रीकी चीतों ने खुद पहली बार शिकार किया। दोनों चीतों ने करीब 48 घंटे बाद एक चीतल का शिकार किया। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने आज इसकी जानकारी दी। पार्क प्रबंधन ने बताया कि दोनों चीते स्वस्थ हैं। वे बड़े बाड़े में घूम रहे हैं। डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया कि कॉलर आईडी, सीसीटीवी और ट्रैप कैमरों से टीम लगातार उन पर नजर रख रही है।

डीएफओ वर्मा ने बताया कि, लंबे अरसे के बाद देश की धरती पर लाए गए चीतों ने पहली बार शिकार किया है। अब वह खुद पसंदीदा जानवर का शिकार करके खुद अपना पेट भर सकेंगे। छह अन्य चीतों को रिलीज करने का निर्णय चीता टास्क फोर्स करेगा। हमारी तैयारियां पूरी हैं। तो वही DFO पीके वर्मा ने बताया कि अभी केवल नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया है, जहां इनके शिकार के लिए हिरन, चीतल जैसे छोटे जानवर मौजूद हैं।

आपको बता दे अफ्रीका के नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे। PM नरेंद्र मोदी ने इन्हें छोटे बाड़े में छोड़ा था। यहां चीतों को क्वारंटाइन किया गया था। इसके करीब 50 दिन बाद शनिवार को दो नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। दोनों चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने से पहले चीता टास्क फोर्स की बैठक हुई। टास्क फोर्स के सदस्यों की सहमति के बाद चीतों को छोड़ा गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.