ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

केंद्र के सहयोग से मप्र के पांच जिलों में बनेंगे सर्वसुविधा युक्‍त कोविड अस्‍पताल : धर्मेन्‍द्र प्रधान

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 9, 2021

भोपाल , 09 मई । मोइल कंपनी के माध्यम से मध्यप्रदेश के मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी एवं नरसिंहपुर जिले में सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे, जिनमें ऑक्सीजन लाइन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ वेंटीलेटर्स की भी सुविधा होगी। साथ ही मध्यप्रदेश में 11 पी.एस.ए.ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र लगाए जाएंगे। प्रदेश को अतिरिक्त क्राइयोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर भी प्रदान किए जाएंगे। उक्‍त बातें रविवार को केन्द्रीय इस्पात, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कही हैं। 
 
मध्‍य प्रदेश के प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री प्रधान एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। इसमें कि सहकारिता मंत्री  अरविंद सिंह भदौरिया भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि मंडला जिले में 100 बिस्तरीय, बालाघाट में 100 बिस्तरीय, डिंडौरी में 50 बिस्तरीय, सिवनी में 60 बिस्तरीय तथा नरसिंहपुर में 40 बिस्तरीय सीसीसी बनाए जा रहे हैं, जिन पर ऑक्सीजन लाइन की सुविधा के अलावा हर बेड पर अधिक क्षमता के ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी लगाए जाएंगे। साथ ही कुल 50 वेंटीलेटर भी लगाए जाएंगे।
 
बीना में 25 एम.टी. का बॉटलिंग प्लांट भी
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि बीना में बॉटलिंग प्लांट भी शुरू किया जाएगा, जो प्रतिदिन 25 एम.टी. ऑक्सीजन सिलेंडर में भरेगा। बीना में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 91-91 एम.टी. के दो ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग व कमीशनिंग हो गई है।
 
जून तक लग जाएंगे सभी पी.एस.ए. संयंत्र
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जून माह तक प्रदेश में 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ हो जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि इनमें से कुछ प्लांट मई में ही पूर्ण करवाए जाएंगे। ये प्लांट देवास, धार, मंडला, होशंगाबाद, पन्ना, दमोह, छतरपुर, सीधी, भिंड, राजगढ़ एवं शाजापुर में लगाए जा रहे हैं।
 
मध्यप्रदेश को दे रहे हैं बड़ी मदद
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री प्रधान कोविड संकटकाल में मध्यप्रदेश को बड़ी मदद दे रहे हैं। बीना में सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर प्रारंभ हो रहा है। ऑक्सीजन प्लांट, बॉटलिंग प्लांट प्रारंभ हो रहे हैं तथा मोइल और गेल आदि कंपनियों के माध्यम से मध्यप्रदेश में कोविड केयर सेंटर तथा अन्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। केन्द्रीय मंत्री प्रधान मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.