ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

धारीवाल ने कांग्रेस हाईकमान पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 18, 2022

मुंबई, 18 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस पार्टी के नेता एक दूसरे पर ही निशाना साधते रहते है। पार्टी में मची खींचतान कम होने बजाए बढ़ती जा रही है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल सीधे कांग्रेस हाईकमान पर सवाल उठा रहे है। उन्होंने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला पर निशाना साधते हुए अपनी ही पार्टी फार्मुले पर सवाल उठाया और कहा फैसले करने वाले ही उस पर कायम नहीं रहे तो फिर वो हमसे क्या उम्मीद करें? उन्होंने आगे कहा कि इन सब बातों को देखना पड़ेगा। इस तरीके के फैसले कभी होते नहीं है। पहले भी पाबंदी लगा थी कि 2 बार हारे व्यक्ति को तीसरी बार टिकट नहीं देंगे। कई लोगों को टिकट नहीं दिए, लेकिन बीकानेर की नौबत आई तो बीडी कल्ला जी दो बार हारे हुए थे। उन्हें तीसरी बार टिकट दे दिया। फिर उन्हें क्यों दे दिया? दूसरे को क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि इन चीजों पर फैसला होना चाहिए। अगर आप पाबंदी नहीं रखोगे, तो हम से क्या उम्मीद करोगे।

दरअसल, धारीवाल शहर कांग्रेस की जिलास्तरीय कार्यशाला में उदयपुर नव संकल्प घोषणापत्र के क्रियान्वयन पर चर्चा कर रहे थे, जिसमें दो बार हारे नेताओं को तीसरी बार टिकट नहीं देने पर वे अपनी बात कह रहे थे। तो वही पिछली कैबिनेट की मीटिंग में यूडीएच मंत्री बीडी कल्ला से भिड़ गए थे। धारीवाल ने शिक्षा विभाग में आरएसएस से जुड़े कर्मचारियों और शिक्षकों के एक ही जगह लंबे समय से जमे रहने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में आरएसएस बैकग्राउंड के कर्मचारियों को प्राइम जगहों पर लगाया हुआ है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.