ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की नातिन ने की आत्महत्या !

Photo Source :

Posted On:Friday, January 28, 2022

बैंगलोर, 28 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा की नातिन डॉ सौंदर्या वी येदियुरप्पा का शव शुक्रवार को बैंगलोर स्थित अपने आवास में लटका मिला। पुलिस को प्रथम दृष्टि से यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा की दूसरी बेटी पद्मावती की बेटी सौंदर्या की शादी एक अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर नीरज एस से हुई थी, बताया जा रहा है की सौंदर्य भी वहीं कार्यरत थी।

मिलीं जानकारी के अनुसार, डॉ. नीरज शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के लिए अस्पताल गए थे तब सौंदर्य अपने वसंत नगर स्थित आवास पर ही थी।

मामला तब सामने आया जब नौकरानी ने घर पर आकर बार-बार दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला। नौकरानी ने डॉ नीरज को सूचित किया और उन्होंने अपनी पत्नी के फोन पर भी फोन किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलीं। दरवाज़ा तोड़ कर खोला गया तब सौंदर्य का शव सीलिंग से लटका मिला। बाद में शव को बावरिंग अस्पताल ले जाया गया जहां से पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कुछ मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के घर पहुंचे। 
हालाँकि, पुलिस मामले की गहराई से जाँच कर रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.