दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर आ रही है। दिल्ली पुलिस में 6000 पदों पर भर्ती होने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. अधिसूचना के बाद रिक्ति विवरण, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन 2 मार्च 2023 से आमंत्रित किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 होगी।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होगा।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पात्रता
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।